फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Grand Kalash Yatra taken out in the city

शहर में निकाली भव्य कलश यात्रा

Tue, 22 Feb 2022 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Grand Kalash Yatra taken out in the city
शामली। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 86वां महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। अध्यात्मिक प्रवचन में भगवान शिव की महिमा का महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कलश यात्रा शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में समाप्त हुई। केंद्र से जुड़ी महिलाओं ने शिव परमात्मा का झंडा लेकर भाई बहन कलश यात्रा में सम्मलित हुए। कलश यात्रा पर शहर मेेेें कई स्थानों पर फूलों की वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया गया। आश्रम की संचालिका राज बहन ने महाशिवरात्रि के महत्व के बारे में आध्यात्मिक चर्चा की। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व के रहस्य के बारे में बताया।
विज्ञापन

कहा कि शिव निराकार और कल्याणकारी है। सभी पर यह अपनी कृपा बरसाते हैं। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा की पत्नी नीता राणा, शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, पूर्व विधायक राजेश्वर कुमार बंसल, सत्य प्रकाश, विजय गुप्ता, अनिल, सुरभि, कुलश्रेष्ठ सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हरियाणा के शिवभक्तों का आगमन शुरू
फोटो...
शामली। एक मार्च को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा के कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। हरियाणा के चरखीदादरी के शिवभक्त कांवड़िये हरिद्वार से मुजफ्फरनगर होते आज शामली पहुंचे। शिव भक्त कांवड़िये हरिद्वार से चलकर चरखी दादरी में गंगा जल चढ़ाएंगे। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि आगामी एक मार्च को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए दिल्ली-हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के लाखों श्रद्धालु बागपत के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर, हरियाणा-राजस्थान, दिल्ली समेत गृह जिलों में शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। अगले 15 दिनों में शिवभक्तों का पैदल और डाक कांवड़ियों का आगमन बढ़ने वाला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed