फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Grand celebration on Ram Navami

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

Wed, 05 Apr 2017 12:26 PM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
Grand celebration on Ram Navami
शामली। जिले भर में रामनवमी की भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर मंदिर हनुमान धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन


 मंगलवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में हनुमान धाम पर श्रीरामायणी प्रचारणी सभा द्वारा अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। श्री हनुमान धाम पर श्रीराम दरबार में पूजा के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। जो हनुमान धाम से शुरू होकर अग्रसेन पार्क, शिवचौक, गांधी चौक, बड़ा बाजार, वीवी इंटर कालेज रोड, होते हुए हनुमान धाम पर पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान रामायण को महिलाएं- पुरुष सिर पर लेकर चल रहे थे। बाजारों में दुकानदारों ने जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया। हनुमान धाम पर श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से हनुमान धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, कथावाचक अरविंद दृष्टा महाराज, मंत्री राजकुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष जोगेद्र पाल सेठी, रमेश रामायणी, राजेंद्र गुप्ता, राजेेश तोमर, मुकेश कर्णवाल, अशोक, देवराज मलिक, अरविंद कुमार समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

उधर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बैंडबाजों एवं धार्मिक झांकियों के साथ रामनवमी का जुलूस निकाला। जो बड़ा बाजार गांधी चौक, शिव चौक, तालाब रोड, मिल रोड हनुमान धाम से वीवी इंटर कालेज, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक  होते हुए मंदिर ठाकुर द्वारा पर समाप्त हुआ।

रामनवमी के भव्य जुलूस में श्रीराम लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान एवं शिवशंकर की झांकी शामिल रही। मौके पर मदिर ठाकुरद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। रामनवमी जुलूस में शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा विनीत संगल, श्रीपाल  गोयल, धर्मवीर, रविकांत गर्ग, गौरव वर्मा, विनोद मंगल, आकाश गोयल, अजय संगल अनिल गोयल  मौजूद रहे।


आज निकाली जाएगी शोभायात्रा
गढ़ीपुख्ता। शिवपुरी में अग्रवाल धर्मशाला शिव मंदिर में आज हवन-पूजन के बाद रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा। कमेटी अध्यक्ष टेकचंद मित्तल ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल करेंगे।  नगरपालिका परिषद के पूर्व सदस्य  मनोज मित्तल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed