फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government will launch good work in memory of Hukum Singh

हुकुम सिंह की स्मृति में अच्छे कार्य की शुरुआत करेगी सरकार

Wed, 14 Feb 2018 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 14 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Government will launch good work in memory of Hukum Singh
दिवंगत सांसद बाबू हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि देते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
शामली में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह राष्ट्रीय नेता थे। उनके प्रति मेरे मन में जो श्रद्धा थी, वह अब और बढ़ गई है। फिलहाल मैं कोई घोषणा तो नहीं करूंगा, लेकिन ऐसे पूज्य और महान व्यक्तित्व के लिए प्रदेश सरकार ऐसा कार्य जरूर करेगी, जो बाबूजी की स्मृति में होगा।
विज्ञापन
बुधवार को कैराना में मायापुर फार्म हाउस पर पूर्व सांसद दिवंगत हुुकुम सिंह की श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह के साथ लंबे समय तक कार्य करने का मौका मिला। वह संसदीय कार्यों के ज्ञाता थे। वह एकमात्र विधायक थे, जो विधानसभा में बगैर किताब हाथ में उठाए ही नियमों के बारे में बोलते थे। श्रद्धांजलि सभा में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जिस तरह से हर दल के लोग आए हैं और अपार भीड़ इकट्ठा हुई है, वह हुकुम सिंह की साफ छवि और लोकप्रियता की परिचायक है। भारतीय जनता पार्टी एक वृहद परिवार है और हुकुम सिंह भी उसी परिवार के हिस्सा थे। उनकी बेटियां हमारी बहन हैं और हम भाई होने का हर फर्ज निभाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, चेतन चौहान, राज्य मंत्री सुरेश राणा, भूपेंद्र चौधरी, धर्म सिंह सैनी, परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवरपाल सिंह, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद राघव लखनपाल, सांसद यशवंत सिंह, सांसद संजीव बालियान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, भाजपा प्रदेश महासचिव अशोक कटारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, सपा के राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, केंद्रीय खादी ग्रामोद्योग के पूर्व चेयरमैन डॉ. यशवीर सिंह, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, लोनी विधायक नंदकिशोर, मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, विधायक रामपुर देवेंद्र निम, विधायक गंगोह प्रदीप चौधरी, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी, आरएसएस के सह संगठन मंत्री राकेश जैन, संजय भाई जोशी, कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन, सपा एमएलसी रामसकल गुर्जर, भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, महावीर राणा, शशिबाला पुंडीर, कंवर हसन, पूर्व न्यायमूर्ति सखाराम, मदन यादव, गौतम भाटी आदि सहित सैकड़ों नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed