{"_id":"634834b3f179c76e4a48a9ff","slug":"government-ration-shops-will-sell-five-kg-gas-cylinders-shamli-news-mrt6093478118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन की दुकानों पर होगी पांच किग्रा के गैस सिलिंडरों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन की दुकानों पर होगी पांच किग्रा के गैस सिलिंडरों की बिक्री
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में राशन डीलरों के साथ बैठक करते जिला पूर्ति अधिकारी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी राशन की दुकानों पर होगी पांच किग्रा के गैस सिलिंडरों की बिक्री
शामली। सरकारी राशन की दुकान पर पांच किग्रा गैस सिलिंडर की भी बिक्री होगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में हुई बैठक में राशन डीलरों को इसकी जानकारी दी।
जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग ने प्रदेश में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से उचित दर की दुकानों के माध्यम से पांच किग्रा के एलपीजी सिलिंडरों की ब्रिकी कराने के निर्देश जारी किए हैं। एलपीजी वितरकों और राशन डीलरों का अनुबंध कराकर विक्रेता को एक प्वाइंट ऑफ सेल के रूप में नियुक्त किया जाएगा। गैस कंपनी के फील्ड ऑफिसर की संस्तुति के बाद एलपीजी के गैस वितरकों द्वारा डीलरों के प्वांइट ऑफ सेल के साथ टाई-अप करने की अनुमति होगी। एक समय में किसी भी प्वांइट ऑफ सेल स्थान पर 100 किग्रा से अधिक स्टॉक नहीं रखा जा सकेगा।
शुरूआत में राशन डीलरों को पांच-पांच सिलिंडर दिए जाएंगे। उपभोक्ता राशन डीलरों के यहां से पांच किग्रा के सिलिंडर खरीद सकेंगे और रीफिल करा सकेंगे। आईओसीएल के विक्रय अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं से एक आईडी या आधार कार्ड पर गैस कनेक्शन जारी किया जाएगा। उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन के लिए 1549 रुपये देने होंगे। सिलिंडर खाली होने पर रीफिल कराने पर उचित दर विक्रेताओं को 545 रुपये देकर रीफिल कराना होगा। रेगुलेटर, पाइप आवश्यकतानुसार अलग से लिया जाएगा जिसमें रेग्युलेटर का मूल्य 250 व पाइप की कीमत 190 रुपये है। राशन डीलरों को प्रति पांच किलो सिलिंडर की रीफलिंग पर 45 रुपये और होम डिलीवरी करने पर 25 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।