फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government provided Elbendajol tablet

शासन ने उपलब्ध कराई एलबेंडाजोल टैबलेट

Sun, 07 Feb 2016 01:39 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 07 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Government provided Elbendajol tablet
शामली। राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस के लिए एलबेंडाजोल टैबलेट शासन स्तर से मुहैया करा दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि टैबलेट के अलावा प्रचार सामग्री प्राप्त हुई है, जिसे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में प्रचार प्रसार के लिए बंटवाया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस मनाया जाना है। इसके लिए उपयोग में लाई जाने वाली एलबेंडाजोल टैबलेट का स्थानीय स्तर पर अभाव बना हुआ था। अनुबंधित कंपनी कई बार पत्राचार करने के बावजूद अगस्त से अब तक टैबलेट की सप्लाई नहीं कर रही थी। अमर उजाला ने चार फरवरी के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके चलते पांच फरवरी को ही शासन स्तर से एलबेंडाजोल टैबलेट पर्याप्त संख्या में शामली जिले के उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी विनीता अग्निहोत्री ने बताया कि लखनऊ से टैबलेट पर्याप्त मात्रा में भिजवा दी गई है। अब राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस पर दवाओं की कोई कमी नहीं है। अभियान के तहत एक से 19 साल उम्र तक के  लोगों को टैबलेट दी जाती है। एक से दो वर्ष तक के बच्चे को आधी और दो से 19 तक को एक टैबलेट दी जाती है। शामली जिले में 768 प्राइमरी स्कूल, 11 इंटर कॉलेज और 980 आंगनबाड़ी केंद्रों पर से एक लाख 84 हजार 841 बच्चों को टैबलेट देने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed