{"_id":"5f889b8b8ebc3e9ba43c03f0","slug":"government-college-to-be-built-in-thanabhavan-suresh-rana-shamli-news-mrt506366889","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाभवन में बनेगा राजकीय महाविद्यालय:सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाभवन में बनेगा राजकीय महाविद्यालय:सुरेश राणा
विज्ञापन
थानाभवन में बनेगा राजकीय महाविद्यालय: सुरेश राणा
थानाभवन। प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि कस्बे में जल्द ही राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इस महाविद्यालय के निर्माण पर करीब साढ़े नौ करोड़ की लागत आएगी।
कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि उनके प्रयास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कस्बे में एक राजकीय महाविद्यालय बनाने की घोषणा की है। महाविद्यालय के लिए कस्बे के लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज प्रबंधन ने भूमि उपलब्ध कराई है। महाविद्यालय का निर्माण आवास विकास विभाग की नौ करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से कराएगा। अगले सप्ताह निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। दिवाली से पहले शिलान्यास की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर व गढ़ीपुख़्ता में भी राजकीय डिग्री कॉलेजों का निर्माण कार्य चल रहा है। गांव हसनपुर लुहारी, उमरपुर, हरड़ फतेहपुर, भनेड़ा उद्दा, पट्टी मसावी में भी राजकीय इंटर कॉलेज की सौगात दी है। गन्ना मंत्री ने कहा है वह प्रयास कर रहे हैं कि जल्द ही हाथी करौंदा गांव में भी राजकीय महाविद्यालय व एक राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा पिंडौरा, लतीफगढ़ सहित तीन गांव में राजकीय आईटीआई का निर्माण किया जाएगा।
तालाब के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया
थानाभवन। नगर पंचायत की ईओ मेघा गुप्ता ने करीब ढाई करोड़ की लागत से हो रहे बूढ़ा बाबू तालाब के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गन्ना मंत्री सुरेश राणा के निर्देशन में तालाब का कायाकल्प किया जा रहा है। तालाब के कार्य में विकास प्राधिकरण द्वारा सामने की बाउंड्री, मेन गेट व पैदल चलने का मार्ग बनवाया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा एक कैंटीन व आठ शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विकास कार्य कोरोना महामारी के लॉकडाउन के चलते धीमा हो गया था, लेकिन अब इसे जल्द पूरा कराया जाएगा।