{"_id":"613116c28ebc3eb6d97cf805","slug":"government-believes-in-changing-the-name-development-meghraj-shamli-news-mrt5545083104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार नाम बदलने को ही मानती है विकास : मेघराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार नाम बदलने को ही मानती है विकास : मेघराज
विज्ञापन
कैराना में बसपा के एक दिवसीय कैडर कैंप में बोलते पूर्व एमएलसी डा मेघराज सिंह
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को बसपा के सेक्टर स्तरीय पदाधिकारियों का कैडर कैंप का आयोजित किया गया। एमएलसी डॉ. मेघराज सिंह ने कहा कि अब विकास कार्यों की बजाय जिलों और स्टेशनों के नाम बदले जा रहे हैं। जिसको भाजपा सरकार विकास मान रही है।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कैडर कैंप में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी डॉ. मेघराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने सरकार बनाने से पहले प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये डालने जैसे वादे किए थे, जो खोखले साबित हुए। प्रतिदिन देशवासी महंगाई की मार झेल रहे हैं। गैस सिलिंडर पर सब्सिडी खत्म कर दी। कोरोनाकाल में सरकार की अव्यवस्थाओं के कारण न जाने कितने लोगों की मौत हुई। लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाई।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ, जबकि सभी पार्टियों की सरकारों में सांप्रदायिक दंगे हुए हैं। सभी सेक्टर प्रभारियों व बसपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्लानिंग के तहत जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में गठबंधन नहीं करेगी बीएसपी
मेघराज सिंह ने कहा कि बीएसपी प्रमुख मायावती पहले ही कह चुकी हैं कि वह किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगी। बीएसपी अपने कार्यकर्ताओं के बलबूते ही चुनाव लड़ेगी तथा चुनाव जीतने का काम करेगी।
बैनर पर नहीं था डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का फोटो
बहुजन समाज पार्टी के कैडर कैंप में स्टेज के पीछे लगाए गए बैनर पर संविधान निर्माता डॉ. बाबा भीमराव आंबेडकर का फोटो नहीं लगाया गया। पूर्व एमएलसी डॉक्टर मेघराज सिंह ने अपने संबोधन के दौरान बीएसपी के बैनर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का फोटो नहीं लगाने जाने पर एतराज जताया।