{"_id":"6140ec528ebc3eb626309433","slug":"government-asked-for-details-of-bhajan-kirtan-circles-shamli-news-mrt5562393156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने मांगा भजन-कीर्तन मंडलियों व कलाकारों का विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने मांगा भजन-कीर्तन मंडलियों व कलाकारों का विवरण
विज्ञापन
शासन ने मांगा भजन-कीर्तन मंडलियों का विवरण
शामली। शासन ने भजन-कीर्तन मंडलियों और पौराणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कलाकारों के संरक्षण के लिए सूची मांगी है। इस संबंध में विशेष सचिव आनंद कुमार ने पत्र जारी किया है। इसका अनुपालन करने को कहा गया है।
डीएम जसजीत कौर ने कहा कि प्रत्येक जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में भजन-कीर्तन तथा पौराणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित मंडलियां होती हैं, जो रामलीला, कृष्णलीला, त्योहारों, उत्सवों, मेलों एवं सांस्कृतिक आयोजनों में स्वयं के संसाधनों से प्रस्तुति देती हैं। धीरे-धीरे ये मंडलियां विलुप्त होती जा रही हैं। इनके व्यापक संरक्षण के उद्देश्य से सभी मंडलियों एवं दलों का अभिलेखीकरण किए जाने हेतु शासन ने विस्तृत विवरण मांगा है।
संस्कृति विभाग प्रदेश की विभिन्न लोक संस्कृतियों, विधाओं के कलाकारों के अभिलेखीकरण का कार्य करता है, जिससे कलाकारों का विस्तृत विवरण एक ही स्थान पर उपलब्ध होता है। इससे विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों में उन्हें समुचित अवसर प्रदान करने व उनकी योग्यता का अपेक्षित सम्मान किए जाने में सहायता प्राप्त होती है। जनपद के कीर्तन-भजन मंडलियों, पौराणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कलाकारों के संरक्षण के लिए इनका अभिलेखीकरण कराया जाना है।