{"_id":"57eabaf64f1c1bcd265742c9","slug":"got-a-doctor-stationed-at-six-phc","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह पीएचसी पर तैनात मिला एक डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह पीएचसी पर तैनात मिला एक डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
inspection
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की टीम शामली पहुंची। टीम ने शामली, कांधला सीएचसी और गढ़ीपुख्ता पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर लेबर रूम की जांच की और डाक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंगलवार को लखनऊ से डॉ. इरफान वजीह जनरल मैनेजर, विशंभर दयाल मौके पर पहुंचे। टीम सबसे पहले शामली अस्तपाल में पहुंची। यहां टीम ने लेबर रूम की जांच की। लेबर रूम जर्जर और टूटा मिला। उन्होंने लेबर रूम में तैनात नर्सों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कांधला सीएचसी पर पहुंची। यहां अस्पताल परिसर में गंदगी मिली। पीएचसी के रिकार्ड की जांच की तो टीम को वहां छह पीएचसी में मात्र एक ही डाक्टर की तैनाती मिली।
उन्होंने वहां भी चिकित्साधीक्षक डॉ. कांति प्रसाद को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद टीम गढ़ीपुख्ता पीएचसी पर पहुंची और वहां पर उन्होंने डाक्टरों से बात की। टीम को पीएचसी के अंदर ही सब सेंटर मिला, उसे भी अस्पताल का ही हिस्सा मानने के निर्देश दिए। देर शाम टीम सीएमओ ऑफिस पर पहुंची और डॉक्टरों की बैठक ली।
विज्ञापन
कहा गया कि किसी भी सूरत में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही नहीं बरती जाए। इस दौरान डॉ. इरफान वजीह ने बताया कि जिले में स्टाफ कम है, जबकि लोगों की उम्मीदें ज्यादा। उनसे जब पूछा गया कि जनपद में डेंगू की जांच किट नहीं है तो उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी व्यवस्था की जाएगी। कांधला में दस दिन में हुई छह मौतों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जांच कराई गई, जिनमें दो की बुखार से मौत की पुष्टि हुई है, चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।