फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Goons are either in jail or above under Yogi rule'

‘योगी शासन में गुंडे या तो जेल में या ऊपर’

Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
'Goons are either in jail or above under Yogi rule'
कैराना में भाजपा किसान जिला मोर्चा सम्मेलन में मंत्री धर्मवीर सैनी - फोटो : SHAMLI
कैराना। भाजपा किसान मोर्चा के जिला किसान सम्मेलन में आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि योगी सरकार में व्यापारी अपना कारोबार निडर होकर करते हैं। किसान बेखौफ होकर खेतों में रात के समय भी आ जा सकते है। योगी शासन में गुंडे या तो जेल में या ऊपर पहुंच गए। 2022 के चुनाव में दोबारा सीएम यागी प्रचंड बहुमत के साथ फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बे के अंबा पैलेस में जिला किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि किसानों की आय भाजपा के शासन में ही दोगुनी होगी। बढ़ती महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना काल में सरकार के सामने देश की जनता को बचाना पहला काम था। यह सब खर्चा कहां से उठाना पड़ेगा, कहीं ना कहीं तो इसका भार डालना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में गुंडों का पूरी तरह खात्मा हो चुका है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व प्रवासी विधु रावल ने कहा कि मोदी योगी के नाम के गीत शादियों में भी बज रहे हैं। 2014 में मोदी सरकार बनी थी। इससे पहले 25 सालों में साढ़े चार लाख किसानों ने आत्महत्या की। एक करोड़ से ज्यादा किसानों ने किसानी छोड़कर अन्य काम शुरू किए। किसान बदहाली थे। मोदी ने पहले दिन से किसानों की दुर्दशा सुधारने का काम किया। स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार 2015 फसल बीमा योजना लागू की। एमएसपी लागू की। भाजपा सरकार ने किसान सम्मान निधि के रूप में हर साल छह हजार रुपये देने का काम किया। पीएम मोदी सीएम योगी किसानों के लिए जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इत्र व्यापारी पीयूष जैन के पास मिली संपत्ति का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे कई लोगों के पास किसानों से लूटा गया धन है। इन्होंने किसान के पैसे लूटकर अपना खजाना भरा है। भ्रष्टाचारियों की बख्शा नहीं जाएगा। अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह ने की। मौके पर विशिष्ट अतिथि तेजपाल सिंह गुर्जर, भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, अमित राठी, गौरव तोमर, बंटी तोमर, योगेश चेयरमैन, यशपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed