फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Goondaraj finished, wheel of development ran: Suresh Rana

गुंडाराज खत्म, विकास का पहिया दौड़ा : सुरेश राणा

Wed, 08 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Goondaraj finished, wheel of development ran: Suresh Rana
शामली क्षेत्र के गांव गोहरपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते कैब? - फोटो : SHAMLI
गुंडाराज खत्म, विकास का पहिया दौड़ा : सुरेश राणा
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में अब गुंडाराज, दहशतगर्दी, माफिया राज का खात्मा हो चुका है। प्रदेश में अब विकास का पहिया दौड़ रहा है।
मंगलवार को गोहरपुर गांव में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्व की सरकारों में अराजकता का माहौल था, लेकिन अब वह पूरी तरह समाप्त हो चुका है। प्रदेश में लाखों करोड़ों रुपये का निवेश व्यापारी कर रहे हैं, जिससे उत्तर प्रदेश में रोजगार के अनेकों अवसर खुल रहे हैं। जल्दी शामली जनपद से पांच-पांच राष्ट्रीय राजमार्ग होकर गुजरेंगे। शामली के चारों ओर से बाईपास का निर्माण होने से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। गन्ना मंत्री गोहरपुर, नंगली-जमालपुर व खेड़ीबेरागी गांव भी गए। इस दौरान सुरेंद्र प्रधान, सतवीर सिंह, भारत मलिक, ओमवीर प्रधान, सोमपाल, किशनपाल, महावीर सिंह, प्रभुदयाल शर्मा, राधेश्याम पंडित, सुरेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान
शामली। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुसुमलता पाल, महामंत्री पायल कश्यप ने मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया। मोहल्ला शिवगंज मंडी स्थित नेहा संगल के आवास पर आयोजित सदस्यता अभियान में क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. तुलसी भारद्वाज मौजूद रहीं। उन्होंने भाजपा की नीतियों सबका साथ और सबका विकास पर चर्चा की और लोगों से राष्ट्र के निर्माण के लिए भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूनम राणा, वीना अग्रवाल, उषा गुप्ता, संगीता गुप्ता, पूनम सिंगल, सीमा सिंघल, निधि सिंगल, निशा, प्रीति, पल्लवी मित्तल, रीना, सुरभि, अर्चना जैन, शिविका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed