{"_id":"629fa6910690cc58196ac814","slug":"good-behavior-is-necessary-for-mental-peace-shamli-news-mrt5919726170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक शांति के लिए अच्छा व्यवहार जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक शांति के लिए अच्छा व्यवहार जरूरी
विज्ञापन
शामली राइफल क्लब पर आयोजित योग शिविर में भाग लेते साधक
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक शांति के लिए अच्छा व्यवहार जरूरी
शामली। क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के 17वें दिन योग साधकों को सूर्य नमस्कार व अन्य योगों का अभ्यास कराया गया। मंगलवार को शामली राइफल क्लब पर आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कहा कि यदि हम मानसिक शांति प्राप्त करना चाहते हैं, तो अपना व्यवहार न बिगड़ने दें।
कहा कि संसार में किन्हीं दो व्यक्तियों के विचार एक समान नहीं होते हैं। क्योंकि हर व्यक्ति की इच्छाएं, संस्कार, पारिवारिक पृष्ठभूमि, भोजन, पड़ोस का वातावरण आदि सब अलग होते हैं। इन सब कारणों से लोगों के विचारों में, व्यवहार में अंतर आना स्वाभाविक है। जब लोगों के विचारों में टकराव होता है, उनमें क्रोध उत्पन्न होता है। व्यक्ति में लोभ, ईर्ष्या, अभिमान, अविद्या, राग, द्वेष इत्यादि अन्य दोष भी होते हैं। शिविर में योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने साधकों को सूर्य नमस्कार, वक्रासन, गोमुखासन, मकरासन आदि का अभ्यास कराया। इस अवसर पर मुकेश चौधरी, सुधीर राणा, आयुष मोघा, पार्थ वर्मा, जितेंद्र सिंह, नेहा सिंह, साधुराम, योगेश कुमार, अथर्ववीर सिंह, धैर्य खैवाल, रेशमा, शाहिस्ता खान आदि मौजूद रहे।