{"_id":"5abbdce54f1c1b5b2a8b46be","slug":"golmaal-found-in-seven-copies-of-inter-mathematics","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर गणित की सात कॉपियों में मिला गोलमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर गणित की सात कॉपियों में मिला गोलमाल
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
शामली के आरके इंटर कालेज में मूल्यांकन केंद्र पर कापियां चेक करते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में यूपी बोर्ड के चल रहे मूल्यांकन में इंटरमीडिएट के गणित विषय की सात कॉपियों में अनुक्रमांक के साथ छेड़छाड़ पाई गई। यह कॉपियां गोरखपुर परिक्षेत्र की है। परीक्षक ने गड़बड़ी की आशंका के चलते सभी कॉपियों को अलग बंडल में पैक किया है।
विज्ञापन
बुधवार को आरके इंटर कॉलेज में बनाए गए केंद्र पर इंटरमीडिएट की गणित विषय की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा था। जब गोरखपुर परिक्षेत्र के एक बंडल में शामिल एक कॉपी की जांच की गई तो परीक्षक के होश उड़ गए। उसमें पूर्व में दर्ज अनुक्रमांक को काटकर नया अनुक्रमांक डाला गया था। इस कॉपी को तुरंत अलग किया गया। मूल्यांकन आगे बढ़ा तो एक के बाद एक सात कॉपियों के अनुक्रमांक में यह काटछांट की गई थी। परीक्षक ने इन सभी कॉपियों को अलग कर तुरंत उप सह नियंत्रक श्रवण कुमार को इसकी जानकारी दी। उप सह नियंत्रक के मुताबिक जांच में पता चला कि जिन सात कॉपियों में यह काटछांट पाई गई है, उनके अनुक्रमांक आपस में बदले गए है।
माना कि इस गोलमाल संभवत: कमजोर छात्र के अनुक्रमांक को मेधावी छात्र के अनुक्रमांक वाली कॉपी से बदला गया है। इस संबंध में मेरठ क्षेत्रीय मुख्यालय को भी जानकारी दी गई। मेरठ से मिले दिशा निर्देश के मुताबिक फिलहाल कॉपियों का मूल्यांकन तो किया गया है, लेकिन उनका अवार्ड नहीं भरा गया है। इन सभी कॉपियों का अलग बंडल बनाकर इलाहाबाद मुख्यालय भेजा जा रहा है। वहीं से जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
तीन दिन में होगा 20 हजार कॉपियों का मूल्यांकन
शामली। यूपी बोर्ड मूल्यांकन के तीन दिन बचे है। वहीं, हाईस्कूल और इंटर की लगभग 20 हजार कॉपियों का मूल्यांकन होना अभी बाकी है। बुधवार को भी करीब 14 हजार कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। उधर, दोपहर को धरना समाप्त होने के बाद कुछ वित्तविहीन शिक्षक भी मूल्यांकन करने पहुंचे। शहर के आरके इंटर कॉलेज में चल रहे यूपी बोर्ड मूल्यांकन का बुधवार को 12 वां दिन रहा। मूल्यांकन उप नियंत्रक लोकेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को हाईस्कूल और इंटर की करीब 14 हजार कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है।
इसके बाद केंद्र पर हाईस्कूल व इंटर की हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास व कुछ एकल विषयों की लगभग 20 हजार कॉपियों का मूल्यांकन होना शेष रह गया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल हिंदी की 4 हजार, अंग्रेजी की 5 हजार व इतिहास की 1200 कॉपियां का मूल्यांकन होना है। वहीं इंटर हिंदी की 5 हजार व अंग्रेजी की 4 हजार के साथ ही कुछ एकल विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन होना है। उन्होंने बताया कि धरना समाप्त करने के बाद कुछ वित्तविहीन शिक्षक भी मूल्यांकन के लिए पहुंचे। बृहस्पतिवार से वित्तविहीन शिक्षकों के आने से समय रहते मूल्यांकन कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन