{"_id":"613a58db8ebc3eb26a4637c5","slug":"gold-looted-from-panipat-recovered-from-chausana-saraf-arrested-shamli-news-mrt555519081","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत से लूटा गया सोना चौसाना से बरामद, सर्राफ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत से लूटा गया सोना चौसाना से बरामद, सर्राफ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत से लूटा गया सोना चौसाना से बरामद, सराफ गिरफ्तार
चौसाना (शामली)। हरियाणा के पानीपत की सीआईए टीम ने चौसाना के पीएनबी बैंक के निकट एक सराफ की दुकान पर छापा मारकर लूटा गया सोना बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर सराफ से सोना की बरामदगी की गई। सीआईए ने बसी निवासी सराफ अब्दुल कदीम को गिरफ्तार कर पानीपत पुलिस अपने साथ ले गई।
बुधवार रात चौसाना के पंजाब नेशनल बैंक के निकट एक सराफ की दुकान पर हरियाणा के पानीपत जिले की पुलिस ने छापा मारा। हरियाणा पुलिस ने बताया कि पानीपत से गत दिनों दो अलग-अलग मामलों में एक आरोपी केसर, निवासी खोकसा थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर चौसाना के सराफ की दुकान पर छापा मारा गया। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। पुलिस ने लूटा गया सोना भी बरामद कर लिया है। हरियाणा के सीआईए स्टाफ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश को पानीपत बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया था। चौसाना चौकी प्रभारी का कहना है कि पानीपत की पुलिस आई थी। एक युवक को अपने साथ लेकर गई है।