{"_id":"594d687e4f1c1b36328b48a5","slug":"god-s-grace-in-the-country-of-god","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदा से मुल्क में अमनोअमान की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदा से मुल्क में अमनोअमान की दुआ
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
religious
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। अलविदा जुमे पर नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों पर भारी भीड़ रही। अकीदतमंदों ने कौम की तरक्की और मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। शामली शहर के साथ ही कैराना और देहात क्षेत्र में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी अलर्ट रही तथा नगर पालिका की तरफ से मस्जिदों के आसपास साफ सफाई कराने के साथ ही चूना भी डलवाया गया था।
शामली में बड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद पर मौलाना शौकीन ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस्लाम इंसानियत का पैगाम देता है। रोजा रखना हर मुसलमान का फर्ज है। अपने पड़ोसियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा असहायों और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करें।
ऐसा कार्य करने वालों को सवाब मिलता है। वहीं, नमाज अदा होने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दीं। जामा मस्जिद के अलावा शहर के तिमरशाह, चांद मस्जिद, कुरैशियान मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में भी अलविदा जुमे पर नमाज अदा करके अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
उधर, कैराना में शाही जामा मस्जिद, बस अड्डे वाली मस्जिद, सराय वाली मस्जिद, ईदगाह, दरबार वाली शाही मस्जिद, मदरसा अरबिया इस्सातुल इस्लाम आदि में अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई गई। बस अड्डे वाली मस्जिद के दोनों ओर पुलिस के जवानों ने सभी वाहन रोक दिए थे।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार व एसएसआई अमन सिंह मौके पर मौजूद रहे। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, सीओ भूषण वर्मा भी कैराना कोतवाली में मौजूद रहे।
कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा
कांधला। मोहल्ला शैखजादगान, पुरानी सब्जी मंडी, आयशा मस्जिद में इमाम मौलाना शरीफ अहमद ने 1.20 मिनट पर जुमे की नमाज अदा कराई। वहीं, पिलखन वाली मस्जिद में इमाम हाफिज शाहिद ने नमाज अदा कराई।
कलालों वाली मस्जिद में इमाम हाफिज महफूज बेग न,े मोहल्ला शैखजादगान मीट मार्केट में नीलगरान मस्जिद में इमाम हाफिज इंतजार ने, मुसाफिर वाली मस्जिद में इमाम कारी मुस्तकीम ने, जामा मस्जिद में मौलाना शोएब सिद्दिकी ने, मरकज वाली मस्जिद में इमाम यूनुस ने, कैराना बस अड्डे पर स्थित कुरेशियान मस्जिद में नमाज हुई।
कांधला देहात के गांव मलकपुर में बड़ी मस्जिद में इमाम कारी आजम ने, मदरसा जामिया बदरूलउलूम गांव गढ़ी दौलत में शैखुल हदीस हजरत मौलाना मोहम्मद आकिल साहब ने जुमे की नमाज अदा कराई। कस्बे में सफाई की व्यवस्था के लिए नगर पालिका कर्मचारी व सुरक्षा के चलते थानाध्यक्ष एमएस गिल भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
जुमेे की नमाज अदा कर मांगी दुआ
थानाभवन। रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी गई। कस्बा थानाभवन के जामा मस्जिद में मोहम्मद आरिफ कासमी ने नमाज अदा कराते हुए कौम की तरक्की के साथ दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी।
खानका मदरसे में कारी मोहम्मद उजेफा, बाबा वाली मस्जिद में कारी अशरफ, मोहम्मद रेत्ती मस्जिद में वली मोहम्मद शाह, अमरूदों वाली मस्जिद में मोहम्मद वसी उल्लाह, होज वाली मस्जिद में मोहम्मद सफात, मदीना मस्जिद में मोहम्मद इमरान ने नमाज अदा कराई।
क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर, मसावी, सोंता, लुहारी, हींड, मरगुबगढ़ आदि गांवों में विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत की ओर से विशेष सफाई व्यवस्था कराकर मार्ग में चूना डलवाया गया था। पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्था के साथ विशेष गश्त कराई गई।