फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girls in shock, did not reach school on third day

सदमे में छात्राएं, तीसरे दिन भी स्कूल नहीं पहुंची

Fri, 15 Dec 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 15 Dec 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Girls in shock, did not reach school on third day
गांव गढ़ीश्याम में बंद पड़ा कन्या माध्यमिक स्कूल। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला में सोनी हत्याकांड को लेकर छात्राएं आज भी सदमे है। हत्याकांड के तीन दिन बीत जाने के बाद भी छात्राएं कॉलेज नहीं पहुंची। अभिभावकों को छात्राओं की सुरक्षा की चिंता सता रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेज पहुंचकर पूरी स्थिति की जानकारी ली। कॉलेज प्रबंधक समिति को बैठक बुलाकर उसमें छात्राओं की सुरक्षा के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बुधवार को गांव श्याम गढ़ी निवासी 12 वीं की छात्रा सोनी की गांव गंगेरू स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज से लौटते समय गांव के ही अमरपाल ने बलकटी से वार कर हत्या कर दी थी। मामले में छात्रा के भाई कृष्ण ने अमरपाल और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमरपाल को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हादसे के समय सोनी के साथ में गांव की एक अध्यापिका सहित कई छात्राओं ने अपनी आंखों से वो खौफनाक मंजर देखा था। जिसे लेकर सभी सदमे में है। वारदात को तीसरा दिन बीत जाने के बाद भी गांव से एक भी छात्रा कॉलेज में नहीं पहुंची। अभिवावक अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन
पूरे मामले का संज्ञान लेने के लिए शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एमएस सिद्दीकी कॉलेज पहुंचे ओर स्टाफ के लोगों से छात्राओं की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम के बारे में जानकारी की। मामले में कोई संतोषजनक जवाब न आने पर डीआईओएस ने कॉलेज प्रबंधक समिति के लोगों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि कॉलेज में गांव खेड़ाकुरतान, गढ़ीश्याम, गढ़ीरक्खा, गढ़ी राढ़ा से अधिकतर छात्राएं पैदल आती है। इनकी सुरक्षा के लिए शनिवार को बैठक आयोजित कर नीति बनाई जाएगी। उन्होंने कॉलेज प्रबंधक समिति से कहा कि पुलिस अधीक्षक से कॉलेज में महिला पुलिस और आने जाने के समय में पुलिसकर्मियों की व्यवस्था किए जाने की मांग की जाए। कार्यवाहक प्रधानाचार्या विनोद कुमारी शर्मा ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। स्टाफ भी अपनी ओर से कॉलेज न आने वाली छात्राओं को प्रेरित करेगा ताकि किसी भी छात्रा का कोई नुकसान न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed