{"_id":"63e245657cccf55ef773b362","slug":"girls-consuming-poisonous-shamli-news-c-14-1-108932-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विषैला पदार्थ खाने से युवती की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विषैला पदार्थ खाने से युवती की हालत बिगड़ी
Tue, 07 Feb 2023 06:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 07 Feb 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
- परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजनों ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अर्द्ध बेहोशी की हालत में होने के कारण घटना का अभी सही पता नहीं चल सका। पुलिस ने युवती के बयान के लिए तहसीलदार को रिपोर्ट भेजी है।
शहर निवासी 20 वर्षीय युवती एक अधिवक्ता के कार्यालय पर कार्य करती है। सोमवार देर शाम को युवती की कार्यालय के निकट अचानक हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रात में पुलिस ने निजी अस्पताल में पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चिकित्सक ने बताया है कि किसी विषैला पदार्थ खाने से युवती की हालत बिगड़ी है। उपचार के बाद हालत में कुछ सुधार है, लेकिन युवती अभी अर्द्धबेहोशी की हालत में होने की वजह से घटना का सही पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवती के बयान के लिए उनकी तरफ से तहसीलदार को रिपोर्ट भेज दी गई है। युवती की हालत अभी ठीक न होने के कारण बयान नहीं हुए हैं। युवती ने खुद किन परिस्थितियों में विषैला पदार्थ खाया, या किसी उसे खिलाया, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है।