फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girls and women made aware

बालिकाओं-महिलाओं को किया जागरूक

Thu, 24 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girls and women made aware
ामली क्षेत्र के गांव लिलौन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के कार्यक्रम में - फोटो : SHAMLI
बालिकाओं-महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन

शामली। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा मिशन मिशन शक्ति अभियान में किए गए कार्यों का प्रदर्शन और बच्चों व अध्यापिकाओं द्वारा बनाए अभियान से संबंधित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम जिला समन्वयक बालिका शिक्षा राजीव कुमार, महिला थाना प्रभारी नीरज नीरज चौधरी, वीना अग्रवाल, पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी डा. कुमुद शर्मा, ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने बालिकाओं और उनकी माताओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी देकर जागरूक किया। मिशन शक्ति अभियान में किए गए कार्यों के लिए करीना, महविस, साइमा, इसराना, चंचल को साहसी बालिका प्रमाण पत्र और बालिका शिक्षा में योगदान देने वाली माताओं को मातृ शक्ति सम्मान प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति अभियान में कार्य करने और अभियान को सफल बनाने के लिए जिला समन्वयक राजीव कुमार और महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय लिलौन नंबर एक व दो और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को प्रमाणपत्र देकर उत्साह बढ़ाया गया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय लिलौन नंबर एक की अध्यापिका अनिता देवी व रितु तीतोरिया द्वारा नारी सशक्तिकरण पर बनाई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed