फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl student molested, brother beaten up on protest

Shamli News: छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा

Wed, 05 Apr 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 05 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Girl student molested, brother beaten up on protest
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के साथ गांव के तीन युवकाें ने कॉलेज जाते समय छेड़छाड़ की और अपहरण की कोशिश की। छात्रा के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने अगले दिन उसके साथ मारपीट की। छात्रा के पिता की तरफ से तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी पीड़ित ने आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में स्थित कॉलेज में कोर्स कर रही है। कॉलेज आते जाते समय गांव के तीन युवक उसकी पुत्री पर अश्लील फब्तियां कसते हुए परेशान करते हैं और छेड़छाड़ करते हैं। पीड़ित के मुताबिक 27 मार्च को सुबह नौ बजे उसकी बेटी शामली में ट्रेन से उतरकर पैदल कॉलेज जाने के लिए बस तक जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में तीनों युवकों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और अपहरण करने की कोशिश की। उसकी पुत्री ने यह घटना अपने भाई को बताई तो उसने आरोपियों को ऐसा करने से मना किया। जिस पर आरोपियों ने उसके साथ भी गाली गलौज की।
विज्ञापन

अगले दिन 28 मार्च की सुबह आरोपियों ने शामली में गुरुद्वारा के निकट उसके भाई के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने उसे छुड़ाया। इसके बाद आरोपी मौका लगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद छात्रा और उसके परिवार में दहशत बनी है। पुलिस ने आरोपी मोनू, मोहित व अनमोल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed