फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl dies after consuming poisonous substance, youth's condition is critical

जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

Sat, 19 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after consuming poisonous substance, youth's condition is critical
जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर रोड पर प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। युवती की मां ने युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शामली के एक मोहल्ला निवासी युवती और युवक शुक्रवार शाम घर से गायब हो गए थे। शुक्रवार देर रात आदर्श मंडी थाना पुलिस को सहारनपुर रोड पर युवक व युवती के होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवती मृत अवस्था में मिली, जबकि युवक की हालत गंभीर था। युवक को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में युवती की मां की तरफ से युवक, उसके भाई और पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक युवक व युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहे थे। इसकी जानकारी परिजनों को मिली, तो उन्होंने समझाने की कोशिश की, लेकिन वे दोनों नहीं माने और आत्महत्या करने की धमकी दी। इसके बाद से दोनों के गायब होने पर युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे तो वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने युवती की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed