फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gift packs overshadowed by sweets

मिठाई पर भारी पड़ रहे गिफ्ट पैक

Sat, 26 Oct 2019 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Gift packs overshadowed by sweets
शामली में दीपावली पर मिठाई की खरिदारी करते लोग - फोटो : SHAMLI
शामली। दीपावली पर मिठाइयों के डिब्बों का प्रचलन कम हो रहा है। मिठाइयों पर गिफ्ट पैक भारी पड़ रहे है। बाजार में ड्राई फ्रूट से लेकर बच्चों की पसंदीदा चॉकलेट, फ्रूटी आदि सामानों के गिफ्ट पैक भी बाजार में छाए हुए हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर अपने परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों को उपहार देने की परंपरा है। पिछले सालों में लोग एक दूसरे के यहां पहुंचकर मिठाई भेंट कर दीपावली की शुुुभकामनाएं देते रहे है। इस बार दीपावली पर उपहार देने का ट्रेंड बदला है। मेट्रो सिटी की तर्ज पर अब छोटे शहरों में भी बदलाव आया है। इस बार शहर में आम लोग भी मिठाइयों से परहेज कर गिफ्ट पैक पर ज्यादा भरोसा कर रहे है। मिठाई के डिब्बे के स्थान पर ड्राई फ्रूट से लेकर नमकीन, शुगर फ्री बिस्कुट आदि के गिफ्ट पैक बाजार में आए हुए हैं। बाजारों के साथ गली मोहल्ले की दुकानों पर गिफ्ट पैक की भरमार है। इसके साथ ही सड़क किनारे गिफ्ट पैक की अस्थाई दुकानें सजी हुई है। व्यापारी तिलकराज ने बताया कि बाजार में ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक उपलब्ध है। व्यापारी योगेश कुमार ने बताया कि ग्रीन टी, रियल जूस, चॉकलेट आदि के भी गिफ्ट पैक भी बाजार में डिमांड है।
विज्ञापन

बच्चों के गिफ्ट पैक भी छाये
बाजार में इस बार बच्चों के आकर्षक गिफ्ट आए है। इनमें बच्चों की पसंदीदा चीजों का ख्याल रखा गया है। बच्चों के लिए फ्रूटी, कुरकुरे, चॉकलेट, बिस्कुट, टॉपी, माजा, आदि को मिलाकर गिफ्ट पैक तैयार किए गए है। बाजार में इनकी डिमांड काफी है। इसकी वजह ये है कि टोकरीनुमा गिफ्ट पैक आकर्षक और वाजिब दाम में उपलब्ध है। इन गिफ्ट पैक की कीमत 120 रुपये से लेकर 200 रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में काम आने वाले गिफ्ट का चलन
इस बार लोगों के बीच घरों में काम आने वाले गिफ्ट भी खूब बिक रहे हैं। गिफ्ट गैलरी संचालक रोहित कुमार ने बताया कि दीपावली पर फोटो फ्रेम, क्रॉकरी, सजावट का सामान, मिक्सर, गिलास सेट, कप सेट, डिनर सेट, इंडक्शन आइटम, बैडशीट आदि की बिक्री ज्यादा हो रही है। लोगों का मानना है कि इस तरह के गिफ्ट देने से एक तो घरों में काम आने वाले होते है।

सेहत को लेकर जागरूकता
मिठाई से परहेज करने के पीछे लोगों की सेहत को लेकर जागरूकता भी बताया गया है। पैक गिफ्ट लेने दुकान पर पहुंचे राजेश कुुमार ने बताया कि दुकानों पर मिठाइयों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। मिठाइयों में मिलावट होने से स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा रहता है। इसलिए वे मिठाई के डिब्बे नहीं खरीद रहे है। राजन ने बताया कि जनपद में कई स्थानों पर मिलावटी मावा और खाद्य पदार्थ पकड़े जाने की सूचना मिल रही है। ऐसे में मिठाइयों पर कैसे भरोसा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed