{"_id":"5cb225a9bdec227ce10d0737","slug":"gharo-me-pooja-ka-rkanyaao-ko-jimaaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में पूजा कर कन्याओं को जिमाया, आशीर्वाद लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में पूजा कर कन्याओं को जिमाया, आशीर्वाद लिया
Sat, 13 Apr 2019 11:38 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र दुर्गा नवरात्र के आठवें दिन मां गौरी, सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान विधि विधान संपन्न हुए। कन्या पूजन के साथ साथ चैत्र दुर्गा नवरात्र व्रत पारायण हो गया। श्रद्धालुओं ने घरों में कन्याओं को जिमाया गया और आशीर्वाद लिया।
शनिवार को शहर के करनाल रोड-पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी, कैराना रोड गुलजारी वाला मंदिर, हनुमान धाम, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, मंदिर ठाकुरद्वारा, राजो मोहल्ला में बाला सुंदरी मंदिर, बुुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर में दुर्गा नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें, नौवे स्वरूप महागौरी, सिद्धि दात्री की विशेष पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना करके प्रसाद अर्पित करके मनोकामना मांगी। इस मौके पर मां के जयकारे गूंज उठे। घरों में मां दुर्गा के आठवें, नौवे स्वरूप महागौरी, सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। घरों-मंदिरों में मां लक्ष्मी, सरस्वती, महाकाली का विधि-विधान से पूजन किया गया। दुर्गा सप्तशती पाठ, दुर्गा स्तोत्र, चालीसा का उच्चारण किया गया। महाआरती उतारी गई। सुबह के समय कन्याओं का पूजन करके जिमाया गया। चुनरी, फल और धनराशि भेंटकर विदा किया गया। शाम के समय शहर पुरानी सब्जी मंडी में मां शाकंभरी देवी मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी की है।
भजन कीर्तन का आयोजन
थानाभवन। दुर्गा अष्टमी की पूर्व संध्या पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन प्रस्तुत कर मां दुर्गा की आराधना की। थानाभवन के मोहल्ला कंबोयान में विश्वकर्मा मंदिर के पास मोहल्लावासियों ने दुर्गा अष्टमी की पूर्व संध्या पर भजन कीर्तन का आयोजन किया। इसमें आसपास के क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करके माता दुर्गा की आराधना की। कीर्तन में कमल सैनी, शिवचरण, प्रवीण सिंगल, सुमित गोयल, तुषार कांबोज, रितु सिंह, भावना कांबोज, पिंकी कांबोज, रश्मि गर्ग आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।