फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Get the exam done without copying

नकल विहीन संपन्न कराएं परीक्षा

Fri, 17 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Get the exam done without copying
शामली। अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने अधिकारियों से कहा माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष-2021 के घोषित परीक्षाफल में अंक सुधार हेतु परिषदीय परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न संपन्न कराएं। परीक्षा के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन जरूर कराया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम ने कहा कि अंक सुधार की परीक्षा का संचालन कोविड-19 के नियमानुसार फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग आदि के साथ संपन्न कराई जाए। यह परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होकर छह अक्तूबर तक चलेगी। एडीएम ने जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, प्रधानाचार्यों और केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा के लिए बनाए गए सभी नियमों का पालन किया जाए। उन्होंने परीक्षा को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि इस परीक्षा के लिए जनपद से 72 विद्यालयों में इच्छुक छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन फार्म भरवाएं गए हैं। हाईस्कूल के 422 छात्र व 144 छात्रा और इंटर के 448 छात्र व 146 छात्रा कुल 1160 छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर डीआईओएस कार्यालय द्वारा केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, बाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा एक जोनल मजिस्ट्रेट, पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट और 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया सभी परीक्षा केंद्रों पर सादी उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र वितरित किए जा चुके हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्र पर लगे कक्ष निरीक्षकों के फोटो युक्त परिचय पत्र नियमानुसार बनवाकर प्रति हस्ताक्षरित कराने के निर्देश दिए। जनपद स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक शामली कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम प्रभारी व सहायकों को पालीवार नियुक्त कर दिया गया है। बैठक में डॉ. अमित मलिक, परीक्षा हेतु नियुक्त किए गए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed