{"_id":"622ce01fcde2d323b9384499","slug":"get-the-broken-water-spout-fixed-immediately-shamli-news-mrt580254312","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब पड़ी पानी की टोंटी को तत्काल ठीक कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब पड़ी पानी की टोंटी को तत्काल ठीक कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पंजीठ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पानी की खराब मिली टोंटी को ठीक कराने के निर्देश दिए। विद्यालय में आयोजित स्काउट कैंप का निरीक्षण करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में निरीक्षण के दौरान स्टाफ मौजूद मिला और 100 के सापेक्ष 78 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में साफ-सफाई संतोषजनक मिली। शौचालय, बाथरूम में पानी की चार-पांच टोंटी खराब मिली, जिन्हें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। बच्चों के लिए भोजन मेन्यू के अनुसार बना हुआ मिला, जिसकी चखकर जांच की गई। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षण कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा रस्सी कूद, बैड मिंटन समेत खेल के माध्यम से शारीरिक गतिविधियां कराने के लिए निर्देश दिए गए। बीएसए ने विद्यालय में चल रहे स्काउट कैंप का निरीक्षण करते हुए बच्चों को हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा राजीव कुमार और सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार आदि मौजूद रहे।