फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Geo-tagging work of plantation in schools incomplete

परिषदीय विद्यालयों में पौधरोपण की जियो टैगिंग का काम अधूरा

Sun, 01 Aug 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Geo-tagging work of plantation in schools incomplete
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में पौधरोपण की जियो टैगिंग का काम नहीं हुआ पूरा। विद्यालयों में 11568 पौधे लगाने का दावा किया गया है। सोमवार को फिर से क्विक कैप्चर मोबाइल एप पर जियो टैगिंग का काम पूरा करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक 596 विद्यालय संचालित है। विभाग ने विद्यालयों में वन उत्सव के तहत इस सत्र में जुलाई के पहले सप्ताह में 11568 पौधे लगाने का दावा किया है। विद्यालयों में पौधरोपण की असलियत परखने के लिए शासन के निर्देश पर पौधों की जियो टैगिंग की गई। जियो टैगिंग के लिए प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका या एक शिक्षिका को जिम्मेदारी दी गई। क्विक कैप्चर मोबाइल एप पर पौधरोपण की फोटो अपलोड की जानी है।
विज्ञापन

पिछले महीने 19 जुलाई को इस एप पर पौधरोपण की जियो टैगिंग की गई थी, लेकिन सर्वर व्यस्त होने के कारण आधे विद्यालयों की भी टैगिंग नहीं हो पाई थी। उस दिन जिन विद्यालयों में पौधरोपण की जियो टैगिंग नहीं हो पाई थी, उन्हें सोमवार को फिर से जियो टैगिंग करने का मौका दिया गया है। बीएसए गीता वर्मा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि उनके विकास क्षेत्र में जिन विद्यालयों में पौधरोपण की जियो टैगिंग की कार्रवाई नहीं हुई है, उनकी सोमवार को क्विक कैप्चर मोबाइल एप पर जियो टैगिंग की कार्रवाई पूरी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed