{"_id":"581e2c8a4f1c1bae314396a6","slug":"gas-leak-reported-created-a-stir-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिसाव की सूचना से मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली । आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव महरमपुर में शनिवार रात लोगों की आंखों में जलन होने और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई। कई लोगों की हालत बिगड गई, जिससे चर्चा फैल गई कि किसी फैक्ट्री से गैस रिसाव के कारण परेशानी हुई है। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पीडित ग्रामीणों को सीएचसी शामली लाई और उपचार कराया गया।
मामला शनिवार रात करीब साठे आठ बजे का है। महरमपुर गांव में अचानक ही लोगों की आंख में जलन होने लगी तथा सांस लेना मुश्किल होने लगा। दो लोग तो बेहोशी की हालत तक पहुंच गए। इसकी सूचना प्रशासन और चिकित्सा विभाग तक पहुंची । इसके बाद शामली सीएचसी से तीन एंबुलेंस में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम महरमपुर गांव भेजी गई ।
वहां से सतीश, जितेंद्र, राजेश, ममता और कुसुम को सीएचसी शामली लाया गया। चिकित्सा केंद्र प्रभारी डाक्टर जगमोहन तथा अन्य डाक्टरों ने लोगांे का उपचार किया। एसडीएम शामली एमपी सिंह का कहना है कि संभवतः धान की पराली में आग लगाने की वजह से लोगों को दिक्कत हुई, क्योंकि महरमपुर के आसपास कोई केमिकल फैक्ट्री भी नहीं है। वहीं डाक्टरों ने भी गैस रिसाव जैसे लक्षण नहीं बताए।