फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ganpati idol immersed in Yamuna

श्रीगणेश महोत्सव के समापन पर श्रीगणेश प्रतिमा का किया विर्सजन

Thu, 16 Sep 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ganpati idol immersed in Yamuna
गणपति प्रतिमा को यमुना में विसर्जित किया
विज्ञापन

कैराना। पांच दिन से चले आ रहे श्रीगणेश महोत्सव के समापन पर बुधवार को गणपति प्रतिमा का यमुना में विसर्जन किया गया।
श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर पिछले शुक्रवार को मोहल्ला गुंबद स्थित माता संतोषी देवी के मंदिर में गणपति सेवा समिति के तत्वावधान में गणेश प्रतिमा विराजमान की गई थी। श्रद्धालु प्रतिदिन सुबह व शाम के समय श्रीगणेश की महाआरती व पूजा अर्चना कर रहे थे। बुधवार को सुबह श्रद्धालुओं ने श्रीगणेश की महाआरती व पूजा अर्चना की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया। श्रीगणेश भगवान को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने हलवा पूरी व कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया। शाम करीब चार बजे ढोल बाजे के साथ श्रीगणेश प्रतिमा की नगर परिक्रमा की गई। बाद में यमुना नदी तट पर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष गूंजने लगे। जयघोष के साथ ही गणपति की प्रतिमा को यमुना में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर श्रीगणपति सेवा समिति के अनिल गोयल, सुशील हलवाई, अमरनाथ, सोनू नेता, सुशील कुमार आदि का सहयोग रहा।

गोगा नवमी पर भक्तों ने की पूजा
शामली। मोहल्ला रेलपार स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर पर श्री गोगा नवमी के अवसर पर पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान मंदिर अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय रहे। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त से लेकर 19 सितंबर तक भाद्रपद माह में श्री जाहरवीर गोगा नवमी का पूर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जाहरवीर गोगा को दाल और प्याज का विशेष प्रसाद अर्पित किया जाता है। बुधवार को गोगा नवमी के अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना कर जाहरवीर की छड़ी की शोभायात्रा भी निकाली गई। छड़ी शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर तेजसिंह कालोनी, पंजाबी कालोनी, गुरुद्वारा तिराहा से होते हुए वापस मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। जगह-जगह छड़ी शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए नीला वस्त्र, पंखे, छड़ी पर कलावा बांधकर मन्नतें मांगी। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को गोगा चौदस पर मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रामकिशन उपाध्याय, दुष्यंत, शिवकुमार, सतेंद्र, सुनील गोहरनी, कैलाश, धर्मेन्द्र उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, संजय उपाध्याय सहित भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed