फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gandhi's and Shastri's principles are still relevant today

आज भी प्रासंगिक हैं गांधी-शास्त्री जी के सिद्धांत

Sat, 03 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sat, 03 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Gandhi's and Shastri's principles are still relevant today
शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर दोनों महापुरुषों श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। डीएम ओपी वर्मा ने दोनों महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम ओपी वर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डीएम ने आयोजित गोष्ठी में कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत एवं विचार आज भी प्रासंगिक है। सत्य अहिंसा और एकता का सिद्धांत हम सब के लिए अनुकरणीय है। डीएम ने  कहा कि शास्त्री जी की सादगी हर व्यक्ति के लिए  प्रेरणा दायक है। शास्त्री जी का जय जवान जय किसान का नारा फलीभूत है। इस मौके पर उत्तम नामदेव ने राम धुन का गुणगान किया। समारोह में एडीएम भरत पांडे, एसडीएम श्याम अवध चौहान, डिप्टी कलक्टर अवधेश सिंह, डिप्टी कलक्टर ललित कुमार,  मुख्य कोषाधिकारी एसके गौतम, तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल मौजूद रहे। संचालन बिजेंद्र गौतम ने किया।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद हाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत विचार गोष्ठी आयोजित की गई। चेयरमैन अरविद संगल ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने 25 सितंबर से बारह अक्तूबर तक चल रहे सफाई अभियान के तहत अपने घरों को सफ स्वच्छ रखने का आह्वान किया। मोहल्ला नंदू प्रसाद स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के प्रांगण में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पौधरोपण किया गया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक गोविंद सिंह, बिट्टू सिंह, सुभाष चंद, मीर सिंह, गजेंद्र सिंह,  बाबू लाल, राकेश कांबोज, प्रमोद शर्मा सभासद विनोद कुमार, नसीम अहमद, विनोद तोमर, अरविंद ऐरन,  अशोक सरोहा,  पंकज कुमार, इस्लाम, सुभाष कश्यप, इकराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने मंडी गांधी गंज में गांधी-शास्त्री जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।  जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा, श्रीकृष्ण शर्मा, मुनेश देवी, ओमवीर उपाध्याय,  निन्ना अंसारी, धर्मेद्र कंाबोज, महीपाल शर्मा,  दीपक सैनी, जेके जैन, अशोक जैन, अशोक जैन, विनोद शर्मा, अनिल बंसल, रामपाल पांचाल,  सुरेंद्र   सरोहा, सुमित सहगल,  पुनीत शर्मा,  राधेश्याम गोयल, रविंद्र आर्य  मौजूद रहे।
गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान के तहत शामली रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा शैक्षिक संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।  शुक्रवार को स्वच्छता अभियान के तहत शामली रेलवे स्टेशन के सभी प्लेट फार्मों पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर यात्रियों को सफाई के लिए जागरूक किया। इससे पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पार्पित किया गया। उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता राकेश शर्मा, रेलवे स्टेशन के चिकित्साधीक्षक डाक्टर दीपक चौधरी, सेक्सन इंजीनियर एएस खान, एसके शर्मा समेत कर्मचारी मौजूद रहे। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजली योग समिति के तत्वाधान में स्वच्छता अभियान नगर में चलाया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम कर्णसिंह, मनोज गोस्वामी, सतीश कुमार, मुकेश, विमल शर्मा, डाक्टर अभिषेक शर्मा, डाक्टर विपिन कौशिक, सुखचेन वालिया, पंकज कश्यप, पूनम आर्या, डॉ. कुमुद शर्मा, वीणा अग्रवाल अनुपम शर्मा, ज्योति, सीमा, अवंतिका मौजूद रहे।
गांव सिक्का मेें प्रधान गीता शर्मा के नेतृत्व में गांव में स्वच्छता अभियान अभियान चलाया। प्राथमिक स्कूल के बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधान पति सियाराम शर्मा, पूर्व प्रधान डाक्टर जयप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र कश्यप, उप प्रधान सुरेंद्र सैनी,  चमन शर्मा, जयपाल सिंह, मास्टर वकीलुदीन, रामभजन शर्मा, हरिकिशन शर्मा,  लाला जाधोराम, राकेश कुमार मौजूद रहे।
मोहल्ला पंसारियान में कुलदीप धीमान मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। आयुष, अमित, साइना, कोमल, मोहित, शिवा, शिव आदि रहे।
खादी ग्रामोद्योग संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैराना क्षेत्र के सांसद हुकुम सिंह ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर राजेंद्र चौहान, शामली गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन राजवीर सिंह, महीपाल सिंह, विजयपाल सिंह, अजय सिरोही, बलकार सिंह, आर्य समाज के संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।      

शुक्रवार को शामली रेलवे स्टेशन परिसर में आरक्षण केंद्र के सामने पार्क में वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का डीएम ओपी वर्मा ने शुभारंभ किया। नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, कार्यक्रम संयोजक रमेशचंद विश्वकर्मा, शिवचरण संगल, सतपाल पहलवान, महीपाल, सूर्यवीर ने विचार व्यक्त किए। कवि गजेंद्र  गजानन कौशिक, अनिल पोपट, प्रीतम सिंह प्रीतम ने कविताएं प्रस्तुत कीं। समारोह की अध्यक्षता डाक्टर विनोद चौधरी व संचालन श्यामलाल शर्मा ने किया। संतोष कुमार संगल, सोहनपाल,  अशोक कुमार, रामकुमार शर्मा, प्यारेलाल शर्मा, सरदार माती सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, डाक्टर नरेंद्र बंसल, लाला भागमल, अनिल बंसल, जनेश्वर दयाल,  बीना बंसल, सरला संगल, सुनील कुमार जैन, मंगलेश कुमार, संजय जाटव, नसीम भूरा, विनोद तोमर, इकराम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed