फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gandhi Jayanti celebrated in schools, the scribe

स्कूलों में मनाई गांधी और शास्त्री जयंती

Fri, 02 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 02 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti celebrated in schools, the scribe
 शामली। शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन


स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्राइमरी स्कूल इंचार्ज सुखदा मिश्रा ने सभी बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा का पालन करते हुए शक्तिशाली अंग्रेजों से राष्ट्र को आजाद कराया। इस दौरान स्कूल निदेशक राजीव गर्ग, कार्यकारिणी निदेशक प्रदीप कुमार त्यागी व समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में गांधी और शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। विद्या की देवी मां सरस्वती की स्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य डाक्टर उत्तम सिंह ने दीप प्रज्वलन किया। कक्षा छह की अनुप्रिया ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद माटी पुकारे तुझे देश बुलाए गीत पर विशाला, आयुषी मलिक, निकिता मलिक, चंचल पंवार, शिवानी, रिया मलिक ने नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


 इसके बाद साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल गीत की प्रस्तुति अभिषेक चौहान, रिया वर्मा, शिवानी शर्मा, वंश शर्मा, आदित्य शर्मा ने की। फिर मधुर तोमर ने गांधी जयंती पर विचार रखे। हिंदी भाषण के पश्चात रंगीलो मारो ढोलना गीत पर रितिका निर्वाल, निकिता पंवार, शिवानी शर्मा और निकिता ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रताप सिंह, पवन आर्य, रमनिश वशिष्ठ, रविश शर्मा, संदीप कुमार, मोनू, भूपेंद्र कुमार, रितू गोयल, रितू सरोहा, पिंकी बालियान, मोनिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दयानंदनगर स्थित आईडीएस पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। संचालन डाक्टर संजीव कुमार सिंह ने किया। डाक्टर संजीव कुमार सिंह ने आधुनिक मशीनों से बच्चों की आंखों का परीक्षण किया। कार्यक्रम में विद्यालय समिति के पवन कुमार पवन, घनश्याम, दिनेश चौहान, किरणपाल, सतेंद्र सरोहा, रामप्रसाद, अरुण कुमार, सत्यप्रकाश, रोहण सरोहा, गौरव, रिंकी श्रीवास्तव, किरण, कविता मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।


आठ को होगा कबड्ड़ी टीम का चयन
शामली। 42 वीं उत्तर प्रदेश सीनियर (पुरुष) कबड्डी चैंपियनशिप के लिए शामली की पुरुष कबड्डी टीम का चयन आठ अक्तूबर को ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में होगा। यहां चयनित जनपदीय सीनियर पुरुष कबड्डी टीम बागड़पुर (बिजनौर) में होने वाली जोनल कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। यह प्रतियोगिता 24 और 25 अक्तूबर को होगी। यह जानकारी जिला कबड्डी संघ के सचिव ओम सिंह वर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed