फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fruit seller's body found hanging on a tree

फल विक्रेता का घर के आंगन में पेड़ पर लटका मिला शव

Sat, 09 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fruit seller's body found hanging on a tree
मृतक देर रात पानीपत से लौटा था, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। मोहल्ला खैलकलां में बृहस्पतिवार देर रात फल विक्रेता का उसी के घर के आंगन में नीम के पेड़ पर शव लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बे के मोहल्ला खैलकलां काजी का बाग निवासी 40 वर्षीय अहसान पानीपत में फल की ठेली लगाता था। वह बीती रात करीब साढ़े 12 बजे घर लौटा। वह रात में करीब साढ़े तीन बजे घर के आंगन में खड़े नीम के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस जानकारी पाकर पहुंची। इमाम गेट चौकी इंचार्ज ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। गले पर पीछे की ओर रस्सी के निशान हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई शौकीन ने बताया कि वह कांधला में फल की ठेली लगाता था। अहसान के घर आने की सूचना पर वह उससे मिलने आया तो उसके भाई की मौत हो चुकी थी। अभी उसके भाई की मौत के कारण पता नहीं चल सका है। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व तीन पुत्रियां छोड़ गया है।
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से दो युवक घायल
कैराना। पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। गांव मन्नामाजरा निवासी आजम अपने चचेरे भाई सावेज के साथ शुक्रवार को बाइक पर कैराना आया था। इसी दौरान न्यायालय द्वार के निकट उनकी बाइक को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें वे दोनों घायल हो गए। हादसे में सावेज को मामूली चोट आई। वहीं, आरोपी चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजकर उपचार कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed