फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Frost in the night, fog is increasing in the morning

रात में पाला, सुबह कोहरा बढ़ा रहा मुश्किल

Sun, 16 Jan 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Frost in the night, fog is increasing in the morning
शामली सर्दी में गुजरती महिला व युवती। - फोटो : SHAMLI
रात में पाला, सुबह कोहरा बढ़ा रहा मुश्किल
विज्ञापन

शामली। रात में पाला और सुबह के समय कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। कई दिन बाद दोपहर के समय चंद मिनटों के लिए धूप निकली। इसके बाद सूर्यदेव फिर से बादलों में छिप गए। छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने से लोग ठिठुरते रहे। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी अगले सप्ताह में भी ठंड से निजात नहीं मिलेगी।
पिछले 13 दिनों सर्दी का सितम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रात में पाला और सुबह के समय कोहरा पड़ रहा है। आकाश में छाए बादलों से भी छुटकारा नहीं मिल रहा है। शनिवार को दिन निकलते ही आकाश में कोहरा छा गया। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए धूप निकली। जिससे सर्दी से कुछ राहत महसूस की गई। 24 घंटे में दिन रात का तापमान दो-दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। शुक्रवार को दिन का तापमान 15 और रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही ने बताया कि अगले दो दिन मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर जारी रहेगी। 17 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने से मौसम में ठंडक बरकरार रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed