फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   FPS vendor automation plans include alum Nagar Panchayat

उचित दर विक्रेता आटोमेशन योजना में एलम नगर पंचायत शामिल

Mon, 05 Oct 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली Updated Mon, 05 Oct 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
शामली। शासन की  उचित दर विक्रेता आटोमेशन योजना के पहले चरण में जिले में एलम नगर पंचायत को शामिल किया। इस योजना में शामिल नगर पंचायत के उचित दर विक्रेताओं को एक ऑटोमैटिक मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें घर की मुखिया उपभोक्ता का अंगूठा निशान रखते ही डाटा स्लिप की डिटेल सामने आ जाएगी, जिसमें उपभोक्ता को कितनी धनराशि का राशन मिला है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य आपूर्ति रसद विभाग के आयुक्त अजय चौहान ने जिले के डीएम को जारी आदेश में उक्त योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया उचित दर विक्रेता ऑटोमेशन यानि एफपीए योजना में शामली जिले में एलम, मुजफ्फरनगर जिले में जानसठ, सहारनपुर जिले में सरसावा, मेरठ जिले में दौराला, बागपत जिले में टीकरी नगर पंचायत को शामिल किया है।
विज्ञापन


इस योजना के प्रथम चरण में शामिल एलम नगर पंचायत की उचित दर विक्रेताओं के पात्र परिवारों की त्रुटि रहित सूची तैयार की जाएगी। घर की महिला मुखिया के फोटो, परिवार का आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक एकाउंट, मोबाइल से जोड़ा जाएगा। योजना के दूसरे चरण में शामिल नगर पंचायत के सभी उपभोक्ताओं को स्मार्ट कार्ड और आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा और उचित दर विक्रेताओं को ऑटोमैटिक जैसी आधुनिक मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सस्ते गल्ले की दुकान में खाद्यान्न आते ही  महिला मुखिया के हाथ के अंगूठा के निशान आते ही स्मार्ट कार्ड  मशीन में डालने से उपभोक्ता का डाटा स्लिप सामने आजाएगी। उपभोक्ता को कितने रुपये का कितने किलोग्राम का खाद्यान्न और मिट्टी का तेल समेत अन्य सामान मिला है। योजना में बाद में केंद्र सरकार की खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के लाभ दिलाया जाएगा। 



डीएसओ मदन यादव ने बताया योजना में पात्र महिला मुखिया लाभार्थी को पांच किलो प्रति यूनिट और 25 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा। उन्होंने बताया   पहले योजना में जिले की एक नगर पंचायत में लागू की। धीरे - धीरे पूरे जिले की निकायों और ग्रामीणों क्षेत्रों में योजना लागू की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed