{"_id":"5f67a1438ebc3e32bb285618","slug":"four-youths-were-cremated-in-the-district-in-a-hot-weather-shamli-news-mrt5023053163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चार शवों का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चार शवों का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
जिले में चार युवकों का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
शामली। जिले में सड़क हादसों का शिकार हुए चार युवकों के शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। दो युवकों की शामली में ट्रक से कुचलकर मौत हुई थी, जबकि जिला बागपत में किशनपुर बिराल के निकट बस दुर्घटना में एलम व नोजल निवासी दो युवकों की मौत हुई थी।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट खुर्द निवासी बाइक सवार आशीष पुत्र सुदेश उपाध्याय और वासु पुत्र बबली कश्यप की शनिवार दोपहर को मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव को जाने वाले रास्ते की तरफ मुड़ते समय ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव घर पहुंचे तो दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। रविवार सुबह गमगीन माहौल में दोनों के शव का शमशान में अंतिम संस्कार हुआ।
एलम में चालक के शव का हुआ अंतिम संस्कार
कांधला। जनपद बागपत के किशनपुर बिराल में शनिवार को मिनी बस और डंपर की भिड़ंत में एलम निवासी मिनी बस चालक बिल्लू की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया था। रविवार दोपहर बाद चालक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
घर पहुंचा संदीप का शव देख मच गया कोहराम
थानाभवन। बागपत जनपद में किशनपुर बिराल में शनिवार को बस दुर्घटना में मारे गए थानाभवन क्षेत्र के नोजल निवासी संदीप पुत्र राजेश शर्मा का शव दोपहर बाद गांव पहुंचा। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद नम आंखों के बीच परिजनों व ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया। संदीप नोएडा में काम करता था। नोएडा से घर लौटते वक्त बस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। शाम के समय ग्रामीणों व परिजनों ने नम आंखों से संदीप का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, ग्राम प्रधान अनिरुद्ध ने बताया कि संदीप की नौकरी से ही पूरे परिवार का पालन-पोषण होता था। मृतक के चार वर्षीय पुत्र है।
आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
शामली। शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार को मुंडेट खुर्द निवासी आशीष व वासु की ट्रक से कुचलकर मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि आरोपी चालक का नाम हलाल पुत्र मोहम्मद मुजफ्फर, निवासी राजपुरा थाना रचलडारा जिला कपवारा (जम्मू-कश्मीर) है। वह ट्रक में लखनऊ से सूत लादकर जम्मू जा रहा था।