फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four dumpers filled with sand were challaned

रेत से भरे चार डंपरों का किया चालान

Sun, 06 Nov 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four dumpers filled with sand were challaned
रेत से भरे चार डंपरों का किया चालान
विज्ञापन

कैराना। शनिवार रात पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से मंडावर रेत खनन क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान टीम ने मौके से ओवरलोड रेत से भरे चार डंपरों का चालान किया। टीम ने धर्मकांटा, सीसीटीवी कैमरे, रजिस्टर आदि की जांच की।
शनिवार रात एसडीएम शिव प्रकाश यादव, जिला खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव, सीओ अमरदीप मौर्य पुलिस बल के साथ मंडावर रेत खनन क्षेत्र पर पहुंचे। टीम ने मौके से रेत से भरे चार ओवरलोड डंपर पकड़े। टीम ने चारों ओवरलोड डंफरों को चालान कर दिया। इसके अलावा टीम ने धर्मकांटे की जांच की। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए। एसडीएम ने हिदायत दी कि ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आवंटित भूमि से आगे जाकर खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके से चार ओवरलोड डंपरों के चालान किए गए।
विज्ञापन

खनन ठेकेदार ने हमले का लगाया आरोप
मंडावर रेत खनन ठेकेदार ने 4-5 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
झिंझाना क्षेत्र के कस्बा ऊन निवासी गौरव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मंडावर में पीएस गुप्ता एंड कंपनी के नाम से रेत खनन पट्टा चला रहा है। जहा पर पिछले दो-तीन दिन से कुछ लोग आकर बिना वजह विवाद कर रहे हैं। जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed