फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four districts will be illuminated by the power sub-station: Suresh Rana

विद्युत उपकेंद्र से चार जिले होंगे रोशन : सुरेश राणा

Mon, 11 Mar 2019 12:21 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Mon, 11 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four districts will be illuminated by the power sub-station: Suresh Rana
Foundation stone - फोटो : अमर उजाला
शामली/बाबरी/गढ़ीपुख्ता। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने आचार संहिता लागू होने से पहले जिले में कई स्थानों पर विकास कार्यों का शिलान्यास किया। रविवार को बाबरी क्षेत्र के बंतीखेड़ा गांव में सुरेश राणा ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित 400केवी के विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस उपकेंद्र से आसपास के चार जिले विद्युत से जगमगा जाएंगे। यह विद्युत उपकेंद्र उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड लखनऊ की ओर से कार्यदायी संस्था बीएचईएल नोएडा व सिम्प्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर कलकत्ता द्वारा पूरा कराया जाएगा। उपकेंद्र का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बाबरी में आयोजित समारोह में सुरेश राणा ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से बनने वाले इस विद्युत केंद्र को तैयार करने के लिए लिए 738.67 करोड़ रुपये का आकलन किया गया है। इस उपकेंद्र के तैयार होने के बाद शामली के साथ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बागपत को 220 केवी के विद्युत केंद्रों को बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


सरकार की 24 घंटे बिजली आपूर्ति की घोषणा को पूरा करने के लिए इस उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता वितरण अशोक कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत पारेषण मंडल मुजफ्फरनगर सुरेंद्र प्रताप राम, भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह, कपिल प्रधान, बिल्लू प्रधान, लोकेंद्र वर्मा, मनोज राणा, कृष्णा राणा, मोनू राणा, अमित शर्मा, योगराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता में प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने गढ़ीपुख्ता से थानाभवन तक करीब दस किमी लंबी नई सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सड़क का निर्माण होने के बाद गढ़ीपुख्ता से थानाभवन की दूरी दस मिनट में तय हो जाएगी। इस मार्ग के बनने से गढ़ीपुख्ता से थानाभवन तक की जनता को लाभ मिलेगा।

कहा कि योगी सरकार घोषणाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि काम को अंजाम तक पहुंचाने में विश्वास रखती है। कहा कि गंदेवड़ा के गंगा-यमुना संगम पर पर्यटक स्थल के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने दो करोड़ 14 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेश सैनी और संचालन व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नीरज जैन ने किया। इस अवसर पर मनोज पंवार, अजय संगल, सुकमाल सिंह, प्रदीप संगल, बबल कुरैशी, राजेंद्र शर्मा, राकेश सैनी, भूपेंद्र चौधरी, राजीव तोमर, रमेश पंवार, योगेश चेयरमैन, मनोज चेयरमैन, नवीन प्रधान, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।

1.52 करोड़ की लागत से बूढ़ाबाबू तालाब का विकास कराया जाएगा
थानाभवन। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा के प्रयासों से रविवार को कस्बे में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया गया। हालांकि दूसरे कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण राज्यमंत्री उपस्थित नहीं हो पाए। रविवार को चौक बाजार में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री के पीआरओ नरेंद्र त्यागी, अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि गन्ना विकास राज्य मंत्री के प्रयास से कस्बे में साढ़े तीन करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।


इसमें वर्मा बुक डिपो से चौक बाजार, नगर पंचायत कार्यालय के पीछे से नई बस्ती की सभी सड़कें व नालियां, जस्सूवाला कॉलोनी, लाजपत राय कॉलेज से कालू राम की चक्की तक आदि सड़कों का निर्माण होगा। इसके अलावा कस्बे में चार करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से लोकनिर्माण विभाग की ओर से गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सद्भावना मंडप का निर्माण कराया जाएगा। लाजपत कॉलेज के समीप सड़क का निर्माण पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत होगा। साथ ही एक करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से नगरीय झील पोखरा संरक्षण योजना के अंतर्गत कस्बे के ऐतिहासिक बूढ़ाबाबू तालाब का विकास कराया जा रहा है। इस मौके पर सभासद नीरज गोयल पाटी, महेश गोयल, रविंद्र गोयल, प्रेमचंद, पंडित देवेंद्र शर्मा, मौहम्मद, संजय डिमोरिया, वशीक अहमद, मनीष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed