फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four days passed, the police could not find the miscreants

चार दिन बीते, बदमाशों को नहीं तलाश पाई पुलिस

Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Four days passed, the police could not find the miscreants
शामली। कैराना रोड स्थित गांव बामनौली मोड़ पर युवक से लूटपाट करने वाले बदमाशों को पुलिस चार दिन बाद भी तलाश नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव बामनौली निवासी अमित शर्मा होली से पहले दिन 16 मार्च की रात होली पर गाजियाबाद से घर आ रहा था। वह गाजियाबाद में काम करता है। उस दिन वह गाजियाबाद से पहले शामली पहुंचा और वहां से टैंपो में सवार होकर बामनौली मोड़ पर उतरा था। इसके बाद वह पैदल घर जा रहा था। मोड़ से थोड़ी दूर चलने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया था और सिर पर तमंचे के बट से वार कर घायल कर आठ हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक बदमाशों के बारे में सुराग नहीं लगा पाई है। एसएसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed