फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four day shooting championship launched

चार दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ

Mon, 24 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four day shooting championship launched
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में शुटिंग प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करते मुख्यअतिथी शतीश ? - फोटो : SHAMLI
चार दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ
विज्ञापन

शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में चार दिवसीय शहीद नवाब सिंह, प्रकाश सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप रविवार से शुरू हो गई। उद्घाटन मैच में मुनव्वर मंसूरी क्लब लिलौन के अवनीश मलिक ने एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में 567 स्कोर बनाकर बढ़त बनाई।

रविवार को शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ शहीद नवाब सिंह के पुत्र सतीश कालखंडे ने फीता काटकर किया। शहीदों के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि शहीदों की स्मृति में चार दिवसीय प्रतियोगिता हो रही है। उद्घाटन मैच मुनव्वर मंसूरी क्लब लिलौन के अवनीश मलिक ने एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में 567, पुणे आर्मी सेंटर के कुलदीप सिंह ने एयर राइफल स्पर्धा में 573 अंक बनाकर बढ़त बनाई। बिहार के प्रशांत कुमार ओपन साइट स्पर्धा में 217, बिहार के ही ओपन साइट स्पर्धा में सौरभ कुमार 201 स्कोर बनाकर खेल रहे हैं। इस मौके पर मुनव्वर मंसूरी, अंशुल चौधरी, हिमांशु चौधरी, मदनलाल, कोच नदीम मंसूरी, अप्सरा चौधरी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन 26 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed