फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four candidates will be nominated for the post of president

अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों में होगा मुकाबला

Thu, 24 Dec 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Four candidates will be nominated for the post of president
अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों में होगा मुुकाबला
विज्ञापन

शामली। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदारी से राजपाल सिंह तथा उपाध्यक्ष पद पर (10 वर्ष से अधिक) से रूपेंद्र कुमार ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब अध्यक्ष पद पर चार तथा महासचिव पद पर दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।

बृहस्पतिवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नामवापसी का दिन था। मुख्य चुनाव आयुक्त मुकेश गर्ग, चुनाव आयुक्त जयपाल सिंह चौहान एवं रवि चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार चुनाव मैदान में हैं। इनमें चंद्रभान सिंह, श्रीपाल सिंह बालियान, ठाकुर रामपाल पुंडीर एवं विजेंद्र सिंह शामिल हैं। महासचिव पद के लिए सतेंद्र सिंह देशवाल एवं जगदेव सिंह के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए सत्यदेव मैथल, कृष्णदत्त शर्मा एवं चाहत खान के बीच चुनाव होना है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए इशरत जहां, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) पर नीलम पुरी, संजीव कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) पर रूपेश कुमार, दिलशाद अली, सहसचिव प्रशासन के पद पर आस मोहम्मद, सह सचिव पुस्तकालय पर अमित कुमार, सह सचिव प्रकाशन पर मुकेश कुमार निर्विरोध चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ (15 वर्ष से अधिक) पर सत्यपाल कश्यप, कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के पद पर रवि गर्ग, अंशुल गर्ग, प्रताप सिंह राठौर, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार पाल, सन्नी कुमार को निर्विरोध घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के पांच पद रिक्त रहने पर उन्हें मनोनीत किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिवक्ता संपर्क में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed