फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four arrested for selling stolen vehicles

चोरी के वाहन काटकर बेचने वाले चार गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for selling stolen vehicles
झिंझाना। पुलिस ने चोरी के वाहन काटकर बेचने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि सभासद समेत तीन आरोपी फरार हो गए। इनके पास से कैंटर में लदे कई गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स और वाहन काटने के उपकरण बरामद किए हैं। चारों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार रात मिली सूचना पर डेरी वाले तिराहे पर पुलिस ने एक कैंटर पकड़ा। मौके से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कैंटर में कई गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स लदे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आदिल निवासी कांशीराम कॉलोनी झिंझाना, रिजवान और सैफ निवासी मोहल्ला पंसारियान शामली और पवन निवासी गली नंबर-2 नया बाजार शामली बताया। इनके तीन साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

फरार आरोपियों में तस्लीम निवासी मोहल्ला शाह मुबारक वर्तमान में नगर पंचायत का सभासद है, जो पहले भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा फैजान और वसीम निवासी मोहल्ला काजीवाड़ा शामली भी फरार होने में सफल रहे। पुलिस के मुताबिक आरोपी आसपास के जिलों और राज्यों से वाहन चोरी कर यहां लाकर काटते थे और फिर उनके स्पेयर पार्ट्स बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed