फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four arrested for robbery

शामली: लूट के आरोप में तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Thu, 09 Feb 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 09 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for robbery
शामली में कांधला पुलिस द्वारा पकड़े गए लूट के आरोपी की जानकारी देते एएसपी ओपी सिंह।
शामली। कांधला पुलिस ने दो लोगों से नकदी, बाइक व अन्य सामान लूटने की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग हैं। चारों आरोपी छात्र हैं। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम, बाइक आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

कांधला क्षेत्र में मंगलवार रात को एलम-भनेड़ा मार्ग पर अमित पंवार निवासी गांव भनेड़ा बाइक पर दिल्ली से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में चार युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए 3700 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि लूट लिया था। इसके बाद दूसरी घटना एलम निवासी नीरज के साथ हुई। उससे भी चार युवकों ने बाइक व पर्स लूट लिया था। रात में ही लूट की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लूट करने वाले आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका उस समय पता नहीं चल सका था। पुलिस ने अमित व नीरज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम सीओ सिटी कार्यालय में एएसपी ओपी सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को कांधला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग है। चौथा आरोपी अक्षय निवासी एलम है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 2450 रुपये, दो पर्स, दो आधार कार्ड, लूटी गई बाइक और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि अक्षय बीए अंतिम वर्ष का छात्र है जबकि अन्य तीनों नाबालिगों में बीए प्रथम वर्ष, कक्षा 11 व कक्षा 10 में पढ़ते हैं। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एएसपी ने बताया कि 24 घंटे के अंदर लूट की घटनाओं का खुलासा करने पर 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed