फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Foundation stone laid for 52 drinking water projects in 78 villages

78 गांवों में 52 पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास

Thu, 30 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for 52 drinking water projects in 78 villages
शामली गन्ना समिति कार्यालय के भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में गन्ना मंत्री सुरेश राणा व विधायक त? - फोटो : SHAMLI
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने 127.75 करोड़ रुपये की लागत से 78 गांवों में 52 पेयजल परियोजना का शिलान्यास किया। हिरनवाड़ा और मालैंडी गांव की पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। गन्ना मंत्री ने केंद्र और प्रदेश की सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत के रिसोर्स सेंटर में बुधवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने हिरनवाड़ा एवं मालैंडी में निर्मित पाइप पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण और 127.75 करोड़ रुपये की लागत से 52 पेयजल परियोजना का पर्दा हटाकर शिलान्यास किया। गन्ना मंत्री ने कहा कि पूर्व से निर्मित परियोजनाओं के पुनर्गठन की छह पेयजल परियोजनाओं पर 36.49 करोड़ खर्च किया गया। बाबरी पुनर्गठन पेयजल परियोजना 8.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

भैंसवाल पुनर्गठन पेयजल परियोजना 7.45 करोड़, सिलावर पुनर्गठन पेयजल परियोजना 5.84 करोड़, करौदा हाथी पुनर्गठन पेयजल परियोजना 4.40 करोड़, बुटराड़ा पुनर्गठन पेयजल परियोजना 3.74 करोड़ एवं हरड़ फतेहपुर पुनर्गठन पेयजल परियोजना पर 6.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क, अस्पताल, आईटीआई, इंटर कॉलेज, महाविद्यालय, ऑक्सीजन प्लांट, गंदेवड़ा पर्यटन स्थल का विकास, निर्बाध विद्युत आपूर्ति इत्यादि योजनाओं से नागरिकों को लाभ मिल रहा है। थानाभवन विधानसभा विकास के क्षेत्र में प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बन गई है।
कार्यक्रम में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, डीपीआरओ नंदलाल, बीडीओ थानाभवन हरित कुमार, बीडीओ ऊन प्रवीण कुमार, शामली बीडीओ राकेश कुमार, कांधला बीडीओ, सुनील कुमार, बीडीओ जितेंद्र मिश्रा, जल निगम के अधिशासी अभियंता आरके जैन मौजूद रहे।

इन ब्लॉकों में इतनी परियोजनाएं
इन परियोजनाओं में थानाभवन ब्लॉक के 44 गांव, शामली ब्लॉक के 14 गांव, ऊन ब्लॉक की 15 और कैराना ब्लॉक के पांच गांव शामिल हैं। परियोजनाओं में गोसगढ, औरंगाबाद उर्फ गंदेवड़ा, दखौड़ी जमालपुर, महावतपुर, पंवारखेड़ा, तितारसी, यारपुर, दभेड़ी, खानपुर, मनट मंटी, अलीपुर, उमरपुर, नांगल, इस्माईलपुर, ख्यावड़ी, निरालसी उर्फ कादरगढ़, निरालसी उर्फ मारूखेड़ी, भंदेवड़ा, अकबरपुर उर्फ फूसगढ़, हसनपुर, जाफरपुर, कैल शिकारपुर, खेड़ा गदाई, मानकपुर, युनुसपुर, भनेड़ा उद्दा, टिटौली, कसेरवा खुर्द, कन्नूखेड़ा बधेव, धनैना, न्यामतुल्लापुर, गोहरनी, जलालपुर, जंधेड़ी, करोड़ी, महरमपुर, खेड़की, मुंडेट खादर, पेलखा, औदरी, पुरमाफी, ताना, दुल्लाखेडी, गढ़ीपुख्ता ग्रामीण, राझड़ दरगाह पुर, बुंटा, जसाना उर्फ मस्तगढ़, काजीपुरा, ठिरवा और नौजल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed