फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee and Malaviya's birthday celebrated as Good Governance Day

सुशासन दिवस के रूप में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मालवीय का जन्मदिन

Thu, 26 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee and Malaviya's birthday celebrated as Good Governance Day
शामली भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में - फोटो : SHAMLI
शामली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा नेताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को कांधला के गांव सल्फा में भाजपा नेता नीरज मलिक के घेर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया गया। भाजपा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने खंदरावली गांव में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री राजन बत्रा, जिला उपाध्यक्ष नीरज उपाध्याय, संजीव मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुंडेट कला में भाजपा कार्यालय में नगर मंडल शामली की ओर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्रीअटल बिहारी वाजपेयी एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मालिक, पिछड़ा आयोग सदस्य रामजी लाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर मनोज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बागपत संजय खोकर, पूर्व नगर अध्यक्ष डॉक्टर विपिन कौशिक, शशि अरोरा, पूनम राणा , पुनीत द्विवेदी, घनश्याम पारचा, सतीश धीमान, प्रमोद नामदेव, नितिन वत्स ,संजय बंसल ,डॉक्टर योगेश धीमान, मंजू आर्य, नीतू वत्स ,चंदन सिंह, कंवरपाल सिंह, योगेंद्र निर्वाल, अनुराग शर्मा, मनीष भटनागर, विभोर गर्ग मौजूद रहे। प्रमोद कोरी ने काव्यपाठ किया। अध्यक्षता नगर मंडल की अध्यक्षा मीनू संगल ने की। संचालन नगर महामंत्री डॉक्टर हरिओम पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मालवीय जी एवं प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कार्यक्रम में विभाग प्रमुख सहारनपुर बिजेंद्र कुमार ने मदन मोहन मालवीय के जीवन परिचय एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद, सह जिला प्रमुख अनिल कुमार, ओमवीर सिंह चौहान, रविंद्र कुमार, हर्षमणि शर्मा, मदन सिंह, अशोक कुमार, सुखपाल शर्मा, महेंद्र सिंह, सुशील कुमार, संजय कुमार सैनी मौजूद रहे। बनत में बजरंग सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार, मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार, बजरंग सेना अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला प्रचारक राजेश धीमान, जिलाध्यक्ष सुरेश बजाज, नगर अध्यक्ष सोम सिंह, टिकू गोस्वामी, शिवम नयर समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे। बनत नगर पंचायत कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि डाक्टर मनोज चौधरी, बनत नगर पंचायत चेयरमैन राजीव कुमार, ओम कुमार, ओम सिंह कश्यप, शिवकुमार, नफीस, बनत नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed