{"_id":"67a8f2e45249390db602a371","slug":"former-navy-soldier-jatins-body-found-in-the-river-shamli-news-c-26-1-sal1002-136659-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नेवी के पूर्व सिपाही जतिन का निकला नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नेवी के पूर्व सिपाही जतिन का निकला नदी में मिला शव
Sun, 09 Feb 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कुड़ाना मार्ग पर कृष्णा नदी पुल के पास ईख के खेत में मिले शव की पहचान कुड़ाना गांव के मर्चेंट नेवी में सिपाही रहे जतिन मलिक के रूप में हुई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है।
शनिवार की सुबह कुड़ाना मार्ग पर किसान रामकिशन के खेत में नदी के पास युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, मगर पहचान नहीं हो सकी थी। शरीर पर चोट के निशान नजर आ रहे थे, जिसके कारण हत्या की भी आशंका जताई जा रही थी। शव के पास से जहर के तीन पाउच भी बरामद हुए थे। कुड़ाना निवासी किसान जितेंद्र मलिक ने शव की पहचान अपने बेटे 26 वर्षीय जतिन मलिक के रूप में की है। बताया कि पांच दिन से वह लापता था। कुछ समय पूर्व चेन्नई में मर्चेंट नेवी में तैनात रहा था मगर बाद में गांव में ही आकर खेतीबाड़ी कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पूर्व परिजनों से जतिन का झगड़ा हुआ था, जिसके कारण उसके आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की मां सुमन ने हत्या की आशंका से इनकार किया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।