{"_id":"3028a6e97cc8643d17df41a9de8bc70e","slug":"former-mp-s-daughter-withdrew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद की बेटी ने नाम वापस लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद की बेटी ने नाम वापस लिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला पंचायत सदस्य के दूसरे चरण के कैराना ब्लाक के लिए दाखिल 67 नामांकन पत्रो मेें पूर्व सांसद की पुत्री ने अपना नाम वापस ले लिया। कैराना ब्लाक के दूसरे चरण के लिए दाखिल 67 नामांकन पत्रों में से वार्ड 11 से पूर्व संासद तबस्सुम बेगम की पुत्री इकरा चौधरी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया, जिसके बाद अब मैदान में 66 प्रत्याशी रह गए हैं।
मंगलवार को जिला पंचायत के चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में तैनात जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने कैराना ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य के सभी प्रत्याशियों को शाम तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए।
मंगलवार को शामली ब्लाक कार्यालय में चुनाव अधिकारी अश्वनी कुमार के समक्ष सुबह आठ बजे से बीडीसी के 74 पदों के लिए नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बीडीसी के लिए 528 नामांकन पत्र खरीदे गए। पुलिस सुरक्षा के बीच बुटराड़ी के वार्ड 61 से शामली के पूर्व प्रमुख रहे कविंद्र मलिक ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
शामली ब्लाक के बीडीसी के वार्ड एक से लेकर 15 तक 61, वार्ड 16से लेकर 30 तक 68, वार्ड 31 से लेकर 45 तक 66, बीडीसी के 40 से लेकर 60 तक 46, वार्ड 61 से लेकर 74 तक 61 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। शामली ब्लाक के 74 बीडीसी पदों के लिए 302 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। बुधवार को बीडीसी के लिए नामांकन पत्रों को भरने का अंतिम दिन है।