{"_id":"5d2cc63b8ebc3e6c98748a0f","slug":"former-bdc-member-s-body-found-in-building-under-construction-shamli-news-mrt433358936","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन भवन में मिला पूर्व बीडीसी सदस्य का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन भवन में मिला पूर्व बीडीसी सदस्य का शव
विज्ञापन
Former BDC member's body found in building under construction
- फोटो : AMAR UJALA
थानाभवन (शामली)। गांव मरगूबगढ़ में सोमवार की सुबह खेत में गए पूर्व बीडीसी सदस्य का शव कुछ दूरी पर निर्माणाधीन भवन में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, थाने पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव मरगूबगढ़ निवासी विजयपाल सैनी (50) पुत्र मथुराराम खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वह पूर्व बीडीसी सदस्य भी था। सोमवार की सुबह वह काम करने के लिए खेत पर गया। मगर, दोपहर तक वह घर नहीं लौटा। विजयपाल के खेत से कुछ दूरी पर ही चरथावल मार्ग स्थित गैस गोदाम के सामने एक निजी भवन का निर्माण चल रहा है। विजयपाल का पड़ोसी अरविंद घूमते हुए निर्माणाधीन भवन के समीप पहुंचा तो उसने विजयपाल को वहां पड़े एक तख्त पर लेटा हुआ देखा। उसने विजयपाल को जगाने का प्रयास किया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। अरविंद की सूचना पर विजयपाल के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। विजयपाल की अचानक हुई मौत से परिवार में शोक की लहर की दौड़ गई। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि जिस स्थान पर शव मिला है, वहां किसी भी प्रकार की हाथापाई होने की स्थिति नजर नहीं आई। शरीर पर कोई चोट आदि के निशान भी नहीं है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
विजय पाल की मौत से उसके परिवार में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक उसके परिवार में तीन बेटे, दो बेटियां व पत्नी स्नेहलता है।
विज्ञापन
कर्ज में डूबे होने की चर्चा
अभी तक विजयपाल की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई। लेकिन, क्षेत्र में चर्चा बनी हुई कि विजयपाल ने किसी व्यक्ति से कर्ज लिया था। जिसका उसके ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि इसकी कोई अधिकृत पुष्टि किसी ने नहीं की है।