फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Formation of Consolidation Committee, problems were also heard

चकबंदी कमेटी का गठन, समस्याएं भी सुनीं

Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Formation of Consolidation Committee, problems were also heard
जलालाबाद। चकबंदी कमेटी के गठन के लिए किसानों की बुधवार को बैठक हुई। जिसमें ग्राम प्रधान नजीर मलिक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और सदस्यों के रूप में ग्राम पंचायत सदस्य मोमिना पत्नी महबूब, सरोज पत्नी सुखबीर, मोबीन, साइना बेगम पत्नी मुस्तकीम निर्वाचित किए गए। इन सभी के प्रस्तावक साइना बेगम, मोबीन, आसमा, चांद मियां, सुनीता, रामकिशन रहे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के चुनाव के बाद ग्राम पंचायत सदस्यों के बदल जाने पर कमेटी गठित की गई है। कानूनगो व लेखपाल विजय राठी के समक्ष मौजूद किसानों ने धीमी गति से चल रही चकबंदी प्रक्रिया के बारे में शिकायत की। किसान लाला उपेंद्र गुप्ता ने कानूनगो से बैठक में चकबंदी प्रक्रिया में चल रही पड़ताल के बारे में जानकारी मांगी। डॉ. मुकेश शास्त्री ने चकबंदी को तेजी से कराने के लिए स्टाफ कमी की समस्या उठाई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान नजीर मलिक ने और संचालन कानूनगो बेनी सिंह ने किया। मौके पर पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक, डॉ मुकेश शास्त्री, उपेंद्र गुप्ता, नरेश शर्मा, मदन सैनी, सोमपाल सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed