फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Forget Corona, shouts of Shiva in temples

कोरोना भूले, शिवालयों में बम-बम बोले

Mon, 02 Aug 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Forget Corona, shouts of Shiva in temples
शामली रंग बिरंगी रोशनी से सजा शिव चौक - फोटो : SHAMLI
कोरोना भूले, शिवालयों में बम-बम भोले
विज्ञापन

शामली/कैराना। सावन के दूसरे सोमवार को कोरोना संक्रमण को धता बताते हुए भक्त शिवालयों में उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना करके दूध-दही, गंगाजल शहर से जलाभिषेक किया। घर में सुख-समृद्धि और आरोग्यवान होने की मनोकामना मांगी।
सावन के दूसरे सोमवार को सुबह चार बजे से श्रद्धालु महिला-पुरुष और युवाओं ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान आशुतोष, नंदी, श्रीगणेश कार्तिकेय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद दूध-दही, गंगाजल शहद से रुद्राभिषेक किया। मौके पर शिवज्योर्ति लिंग पर बेलपत्र-धतूरा प्रसाद अर्पित करके कोरोना से सुरक्षा के लिए स्वस्थ जीवन, सुख-समृद्धि और आरोग्यवान होने की मनोकामना मांगी।
विज्ञापन

शहर के श्रीहनुमान धाम, शिवचौक, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, रेलपार शिव दुर्गा मंदिर, सदा शिव मंदिर, मोहल्ला बनखंडी महादेव मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, मंडी मार्शगंज मंडी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, शिवगंज मंडी स्थित शिव मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर, बड़ा बाजार स्थित शिव मंदिर, बड़ा बाजार स्थित मुुरारी वाला कुआं शिव मदिर, मंदिर ठाकुरद्वारा शहर कोतवाली शिव मंदिर समेत जगह-जगह शिवालयों में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने दोपहर तक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करके मनोकामना मांगी। मंदिर हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि सावन के दूूसरे सोमवार को भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिरों में अच्छे खासे श्रद्धालु आए। उधर, कैराना के प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख शांति की कामनाएं की। इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा उपवास रखा गया। मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी तैनात रहे।

मंदिरों में शाम तक होता रहा भोले का गुणगान
जलालाबाद। सावन माह के दूसरे सोमवार को कस्बे के देवता मंदिर, मीठी कुई शिवालय, राधा कृष्ण मंदिर, बोहरान मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, रामरतन मंडी, जाल वाला मंदिर, खटीकान मंदिर में सुबह से जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ओम नम: शिवाय के जाप से श्रद्धालु जलाभिषेक करते रहे। मंदिरों में शाम तक भोले का गुणगान होता रहा। गांव हसनपुर लुहारी में बाईपास स्थित राम मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, इंद्रगढ़ माजरा स्थित शिवालय, मेन बाजार स्थित मंदिर के शिवालयों में श्रद्धा भक्ति पूर्वक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। संवाद

शामली के हनुमान धाम पर जलाभिषेक करते  श्रद्धालु

शामली के हनुमान धाम पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु- फोटो : SHAMLI

शामली के हनुमान धाम पर भोले शंकर की पुजा करते  श्रद्धालु।

शामली के हनुमान धाम पर भोले शंकर की पुजा करते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI

शामली के सतीवाला मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

शामली के सतीवाला मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI

शामली के सतीवाला मन्दिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

शामली के सतीवाला मन्दिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI

शामली के सतीवाला मन्दिर में जलाभिषेक करते  श्रद्धालु।

शामली के सतीवाला मन्दिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI

कैराना के बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते  श्रद्धालु।

कैराना के बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI

कैराना के बाबा बनखंडी महोदव मन्दिर में पूजा करते  श्रद्धालु।

कैराना के बाबा बनखंडी महोदव मन्दिर में पूजा करते श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI

शामली के भाकूवाला मन्दिर स्थित भोले शंकर की प्रतिमा

शामली के भाकूवाला मन्दिर स्थित भोले शंकर की प्रतिमा- फोटो : SHAMLI

शामली के बलभद्र मन्दिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

शामली के बलभद्र मन्दिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI

शामली के भाकूवाला मन्दिर में जलाभिषेक करने के लिये श श्रद्धालुओं की लगी लाइन।

शामली के भाकूवाला मन्दिर में जलाभिषेक करने के लिये श श्रद्धालुओं की लगी लाइन।- फोटो : SHAMLI

शामली के भाकूवाला मन्दिर में जलाभिषेक करने के लिये श्र श्रद्धालुओं की लगी लाइन

शामली के भाकूवाला मन्दिर में जलाभिषेक करने के लिये श्र श्रद्धालुओं की लगी लाइन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed