फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   forcibly carrying buffalo

जबरन भैंस ले जाने का आरोप

Sat, 15 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
forcibly carrying buffalo
जबरन भैंस ले जाने का आरोप
विज्ञापन

शामली, कांधला। विधवा ने कुछ लोगों पर जबरन उसकी भैंस खोलकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
कस्बे के बिजलीघर रोड निवासी महिला बादशाही ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी भैंस के लिए जंगल में चारा लेने के लिए गई थी। घर पहुंचने उसकी भैंस नहीं मिली। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पड़ोस का ही रहने वाला आस मोहम्मद जबरदस्ती उसकी भैंस को खोल कर ले गया है। महिला आरोपी के घर अपनी भैंस लेने पहुंची तो आरोप है कि आरोपी ने महिल को मारपीट कर भगा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के कुछ रुपये महिला के बेटे पर हैं। जबकि वह अपने बेटों से अलग रहती है। महिला ने थाने पर तहरीर देकर अपनी भैंस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि महिला की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी ओर, थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा से कई दिन पूर्व हुई लाखों रुपये की कीमत की दो भैंस चोरी का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। पीड़ित किसान ने जिले के उच्चाधिकारी से मिलकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए भैंस बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed