फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   For the first time, 18 posts of District Bar were nominated.

पहली बार जिला बार के 18 पदों पर हुआ नामांकन

Wed, 23 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
For the first time, 18 posts of District Bar were nominated.
शामली। 2011 में शामली जनपद बनने के बाद से पहली बार जिला बार के 23 में से 18 पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। बीते वर्षों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष जैसे पदों पर ही नामांकन होते थे। इनमें से भी अध्यक्ष और महासचिव को छोड़कर अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है। अन्य पदाधिकारियों को मनोनीत करना पड़ता था।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन शामली का पहला चुनाव 2012-13 में हुआ था। इस बार 2021-22 की कार्यकारिणी के चुनाव चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं और बुधवार को आपत्तियां दाखिल करने का दिन था। मुख्य चुनाव आयुक्त मुकेश गर्ग ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के लिए 23 पद निर्धारित हैं। इनमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सचिव प्रकाशन, प्रशासन और पुस्तकालय एवं 12 सदस्यों के पद शामिल हैं। बीते वर्षों में प्रमुख पदों को छोड़कर अन्य पदों पर नामांकन दाखिल नहीं होते थे। चुनाव तो अध्यक्ष और महासचिव पद पर ही होता था, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि 23 में से 18 पदों पर नामांकन दाखिल हुए हैं। वरिष्ठ सदस्यों के पांच पदों पर नामांकन दाखिल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

-----------
नहीं दर्ज हुई कोई आपत्ति
शामली। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बुधवार नामांकन पर आपत्तियां दाखिल करने का दिन था, लेकिन कोई भी आपत्ति दाखिल नहीं हुई है। मुख्य चुनाव आयुक्त मुकेश गर्ग ने बताया कि निर्धारित समय दो बजे तक कोई आपत्ति नहीं आई। बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे तक नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed