{"_id":"634ffc339a6552796a42058d9e8dc146","slug":"for-security-cell-and-mobilize-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा सेल के लिए हुए लामबंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा सेल के लिए हुए लामबंद
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सुरक्षा सेल के गठन व पेंशन योजना लागू कराने की मांग को लेकर व्यापारी लामबंद हो गए हैं। बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में व्यापारी एकत्र हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीओ वीके सिंह को दिया गया।
बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारी शिवमूर्ति पर एकत्र हुए। प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापारियों से आए दिन लूट व रंगदारी की घटनाएं हो रही है। जिस पर शासन व प्रशासन भी रोक लगाने में नाकाम हो रहा है।
इसके लिए व्यापारी सुरक्षा सेल के गठन की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अपनी समस्याओं को लेकर एकजुट होना होगा। तभी शासन उनकी आवाज सुनेगा। इस दौरान व्यापार मंडल की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीओ वीके सिंह को सौंपा गया। जिसमें व्यापारी सुरक्षा सेल का गठन, व्यापारी दुर्घटना बीमा राशि बढ़ाकर दस लाख और 60 वर्ष से ऊपर वाले व्यापारियों के लिए पेंशन योजना लागू किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
इस दौरान सूर्यवीर सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, सुभाष धीमान, धनराज बंसल, श्रीपाल गोयल, रवि संगल, वीरेंद्र जैन, रामकुमार राय आदि रहे।